
महिलाओं के अंडाशय से एग रीलीज होने की प्रक्रिया को ओव्यूलेशन कहा जाता है। मासिक धर्म चक्र के मध्य के दिनों में यह प्रक्रिया संपन्न होती है। यानि कि जिन महिलाओं का मासिक चक्र 28 दिन का होता है उनमें लगभग 14 दिन पहले ओव्यूलेशन शुरु हो जाता है। अक्सर बहुत सारी महिलाओं को ओव्यूलेशन के संकेतों के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है। यहीं कारण है महिलाएं इस दौरान अक्सर परेशान रहने लगती है। आइए जानते हैं ओव्यूलेशन के संकेतों के बारे में जिससे आपको अपने शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलावों को समझने में मदद मिलती है। [ये भी पढ़ें: वेजाइना में जलन महसूस होने के पीछे क्या कारण होते हैं]
1.इस दौरान आप बीमार हो सकते हैं: ओव्यूलेशन के दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी कम हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है ताकि स्पर्म आपके शरीर में सुरक्षित रह सके और आपका इम्यून सिस्टम उसे खत्म ना करे। ऐसे में आप बीमार हो सकती हैं और यौन संचरित रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।
2.सर्विक्स नरम हो जाती है: इस समय में गर्भाश्य ग्रीवा अक्सर नरम हो जाती है ताकि महिलाओं के शरीर में स्पर्म आसानी से प्रवेश कर सके। मां बनने के ईच्छा रखने वाली महिलाओं को डॉक्टर भी इस समय में यौन संबंध बनाने की सलाह देते हैं। [ये भी पढ़ें: बिकनी वैक्स करने के बाद क्या करें]
3.शरीर में थोड़ा दर्द होता है: यह हर महिला में ओव्यूलेशन का सबसे साधारण संकेत होता है। जब आपकी ओवेरी एग रीलीज करती है तब यह दर्द होता है। इस दौरान आमतौर पर पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है।
4.सर्विक्स म्यूकस में बदलाव होते हैं: इस दौरान सर्विक्स म्यूकस गाढ़ा हो जाता है जिससे स्पर्म को गर्भधारण करवाने में मदद मिलती है। ऐसा करके महिलाओं का शरीर स्पर्म को आसानी से काम करने में मदद करता है। इस दौरान म्यूकस के गाढ़ेपन और रंग में बदलाव हो जाता है।
5.सेक्स ड्राइव बढ़ जाती है: इस समय में आपका सेक्स ड्राइव बढ़ जाती है क्योंकि इस समय में शरीर टेस्टोस्टेरोन का स्राव ज्यादा करता है जिससे लिबिडो बूस्ट होता है और सेक्स ड्राइव बढ़ जाती है। [ये भी पढ़ें: ब्रेस्ट के ढ़ीले हो जाने से जुड़े मिथक और सच]