
किसी चीज पर जब विश्वास करने की बात आती है तो व्यक्ति कही-सुनी बातों पर विश्वास कर लेते हैं। यह सर्वाइवल हैक्स में खासकर होता है। लोग टीवी पर देखी हुई हर चीज पर भरोसा कर लेते हैं। अगर आप इन चीजों पर बिना सोचे समझें विश्वास कर लेते हैं तो यह सर्वाइवल के समय पर आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अंतिम समय पर गलती करने से बचने के लिए इन हैक्स को चेक कर लें। चेक करने से आप उन सर्वाइवल हैक्स के बारे में जान सकते हैं जो जीवन में काम नहीं आते हैं। तो आइए आपको इन हैक्स के बारे में बताते हैं जो जीवन में आपके काम नहीं आते हैं। [ये भी पढ़ें: टाइट जूतों को कैसे स्ट्रेच करें]
प्यास बुझाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल: अगर आप किसी ऐसी जगह फंस जाते हैं जहां पानी की जगह सिर्फ बर्फ हो तो आपको बर्फ पर निर्भर नहीं होना चाहिए। बर्फ पानी का ही एक रुप होती है लेकिन इसमें पोषक तत्व नहीं होते हैं और इसका घनत्व भी कम होता है।यह आपके गले को खराब कर सकता है और बर्फ से आप बीमार भी पड़ सकते हैं।
सांप के काटने पर जहर को चूसें: यह एक मिथक है जो लंबे समय से लोग मानते आए हैं। सांप के काट लेने पर उस जगह से जहर चूसने से आपकी मृत्यु भी हो सकती है। सांप का जगह बहुत जल्दी शरीर में फैलता है और काटे हुए हिस्से पर नहीं रहता है। इसलिए बेहतर है कि जहर को ना चूसें। इससे आपके मुंह में जहर फैल सकता है। [ये भी पढ़ें: अजीबो-गरीब सर्वाइवल हैक्स जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए]
अगर कहीं खो जाएं तो वहां से चले जाएं: जब आप किसी जगह पर खो जाते हैं तो पैनिक करने लगते हैं। इस परिस्थिति में इधर-उधर भागने से बेहतर है कि खुद को शांत रखें। जब तक आप किसी रास्ते को लेकर सुनिश्चित ना हों तब तक किसी भी रास्ते पर ना जाएं। क्योंकि आपके साथ वाले आपको ढूंढ सकते हैं।
पानी को फिल्टर करना काफी होता है: जीवित रहने के लिए पानी बहुत जरुरी होता है। अगर आपको ऐसा लगता है कि पानी को सिर्फ कपड़े से साप करना काफी है तो यह आपकी भूल है। फिल्टर करने के बाद भी पानी दूषित हो सकता है। [ये भी पढ़ें: कपड़ों से च्युइंग गम कैसे छुड़ाएं]