
Photo credit: livestrong.com
हम सभी को अंडे के फायदों के बारे में पता होता है। इसे अपने आहार में शामिल करके कई पोषक तत्वों का सेवन किया जा सकता है। अंडे के तीन भाग होते हैं, अंडे का छिलका, सफेद भाग और जर्दी। जब आप अंडे को तोड़ते हैं तो पीला भाग जर्दी होती है, जो भ्रूण की वृद्धि में मदद करता है। हालांकि लोगों को अंडे की जर्दी को लेकर कई गलतधारणाएं होती हैं। जिसका परिणाम यह होता है कि लोग अंडे के सफेद भाग पर ही ध्यान देते हैं और इसकी जर्दी के फायदों के बारे में भूल जाते हैं। तो आइए आपको रोजाना अंडे की जर्दी खाने के फायदों के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: अचानक होने वाली एलर्जी आपके लिए हानिकारक हो सकती है]
उच्च मात्रा में विटामिन: कई लोगों को यह बात पता नहीं होता है कि अंडे की जर्दी में इसके सफेद भाग से ज्यादा विटामिन होते हैं। अंडे की जर्दी में सात महत्वपूर्ण विटामिन ए,डी, ई, के, बी6, फोलेट और बी होता है। तो वहीं अंडे के सफेद भाग में सिर्फ विटामिन बी, बी6 और फोलेट होते हैं।
आंखों को स्वस्थ रखता है: अंडे की जर्दी में कैरोटीनॉयड नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। एक स्टडी के मुताबिक अंडे की जर्दी के सेवन से मोतियाबिंद होने की संभावना कम होती है। यह आंखों को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसानों से बचाती है। कैरोटीनॉयड की वजह से ही अंडे की जर्दी का रंग पीला होता है। [ये भी पढ़ें: प्लास्टिक के कप में चाय या कॉफी पीने से होते हैं कई नुकसान]
ब्लड क्लॉट से रोकथाम करता है: अंडे की जर्दी में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है और प्रोटीन शरीर में ब्लड क्लॉट बनने से रोकथाम करता है। अगर आपका लाइफस्टाइल में बदलाव होते रहते हैं तो इससे ब्लड क्लॉट बनने का खतरा बढ़ जाता है। तो शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन के लिए अंडे की जर्दी का सेवन करें।
अंडे की जर्दी में खनिज होते हैं: स्वस्थ रहने के लिए खनिज का सेवन करना जरुरी होता है। यह शरीर के कार्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। अंडे की जर्दी में उच्च मात्रा में मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, सोडियम और कैल्शियम जैसे खनिज होते हैं। अंडे की जर्दी में अंडे का 90 प्रतिशत तक कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
अंडे की जर्दी में फॉस्फोलिपिड होता है: फॉस्फोलिपिड एक महत्वपूर्ण फैट होता है जो झिल्ली के निर्माण में मदद करता है। अंडे फॉस्फोलिपिड का महत्वपूर्ण स्त्रोत है। जो कार्डियोवॉस्कुलर स्वास्थ्य और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। [ये भी पढ़ें: खाना खाने के बाद चाय पीना सही है या गलत]