
समग्र स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद बहुत महत्वपूर्ण होता है। पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। अपर्याप्त नींद हृदय रोग, कीडनी की समस्या, उच्च रक्तचाप और कई अन्य स्वास्थ्य समस्या का कारण बनते हैं। यह माना जाता है कि 6-8 घंटे की नींद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। कुछ लोगों को आराम की नींद की आदत होती है ऐसे में यदि वह अपर्याप्त नींद लेते हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। तनाव, चिंता के अलावा और भी कई कारण होते हैं जिनकी वजह से लोगों को नींद नहीं आती है। अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं मिल रही है तो कुछ अजीब चीजें होते हैं जो आपको अच्छी नींद लेने में मदद कर सकते हैं। [ये भी पढ़ें: टिप्स जो आपको बीमारियों से दूर रखते हैं]
अपने बेहरूम का दरवाजा खुला छोड़ दें:
जब लोग अपने बेडरूम के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर के सोते हैं तो उनके बेडरूम में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर उच्च होता है। इसलिए जो लोग इस तरह के कमरे में सोते हैं, वे सारी रात जागे रहते हैं। बेहतर नींद के लिए अपने रूम के दरवाजें और खिड़की खोल कर सोएं ताकि उचित वेंटिलेशन आएं।
सोने से पहले गर्म पानी से नहाएं:
जब आप सोने की कोशिश करते हैं तो आपके शरीर का तापमान गिर जाता है। गर्म पानी से नहाना आपको बेहतर नींद प्रदान करता है क्योंकि यह आपके शरीर को आराम प्रदान करता है। अगर सोने के 60-90 मिनट पहले गर्म पानी से नहाते हैं तो आप अच्छी नींद पा सकते हैं। [ये भी पढ़ें: दूध नहीं पीना चाहते तो कैल्शियम के लिए करें कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन]
ताईची:
यदि आप रोजाना व्यायाम का अभ्यास करते हैं तो आप आसानी से अच्छी नींद पा सकते हैं। व्यायाम तत्काल लाभ प्रदान नहीं करता है। आपको एक एक्सरसाइज रूटीन बनाने की जरूरत होती है जो आपके सर्कैडियन रिदम को विनियमित करने में मदद करें और सोने के लिए आपकी ड्राइव को बढ़ाए। ऐसे में नियमित रूप से ताई ची का अभ्यास आपके लिए बहुत प्रभावी होता है।
एम्बर-टिंटेड ग्लासेज:
यदि आप टीवी स्क्रीन के सामने कम समय बिताते हैं तो आपको अच्छी नींद मिल सकती है। इसके अलावा यदि आप अपने पसंदीदा टीवी शो देखना नहीं छोड़ सकते हैं तो एम्बर-टिंटेड ग्लासेज का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपकी आंखों पर अधिक जोर नहीं पड़गा।
शीर्षासन:
पर्याप्त नींद प्राप्त करने के लिए शीर्षासन बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि शीर्षासन मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को बेहतर करता है। इसके अलावा शीर्षासन एड्रेनल ग्लैंड को शुद्ध और डिटॉक्स करता है जो सकारात्मक सोचने और डिप्रेशन के विचारों को खत्म करने में मदद करता है। [ये भी पढ़ें: लिवर को डिटॉक्स करने के लिए क्या करें]