
आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलना जरुरी है।
Nutrition in 20s: अधिकतर लोग अपने 20s के दौरान करियर, पढ़ाई या सफलता पाने की भागदौड़ में होते हैं जिसके कारण वो अपने शरीर का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। हालांकि यह जानना जरुरी है कि उम्र के इस दौर में आपके शरीर को पर्याप्त पोषण की जरुरत होती है ताकि आपके शरीर को हर कार्य को पूरा करने के लिए उर्जा मिल सके और आप जिंदगी के दबाव में भी स्वस्थ रहें। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आपको स्वस्थ आहार की जरुरत होती है। अगर आप स्वस्थ आहार नहीं ले रहे हैं तो इससे आपको पोषक तत्वों की कमी हो सकती है जिसके कारण कई बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। इसलिए आइए जानते हैं कि 20 की उम्र में आपको कौन से पोषक तत्व लेने चाहिए। [ये भी पढ़ें: दाढ़ी की ग्रोथ के लिए कौन से पोषक तत्व जरुरी है]
Nutrition in 20s: 20-30 की उम्र में कौन से पोषक तत्व जरुरी हैं
- प्रोटीन
- पोटेशियम
- ओमेगा-3 फैटी एसिड
- क्या खाएं
प्रोटीन

उम्र के इस पड़ाव में अक्सर लोग समय पर भोजन नहीं करते हैं, नाश्ता छोड़ देते हैं, डाइट करते हैं आदि जिनके कारण आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है। प्रोटीन आपके पेट को भरा रखता है, भूख को नियंत्रित करता है और मसल्स बनाने के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स प्रदान करता है। आपको दिनभर में 60-70 ग्राम प्रोटीन की जरुरत होती है। इसके लिए आप अंडा, बीन्स, मछली, टोफू, डेयरी आदि खा सकते हैं।
पोटेशियम

मसल्स और हृदय को ठीक तरीके से काम करने के लिए पोटेशियम की जरुरत होती है। शारीरिक गतिविधियां करने के कारण आपको इस उम्र में पोटेशियम जरुर लेना चाहिए। अधिकतर लोग दैनिक जरुरत की आधी मात्रा में भी पोटेशियम का सेवन नहीं करते हैं जिसके कारण शरीर में इसकी कमी हो सकती है। इसलिए एक कप योगर्ट फ्रूट और सब्जियों के सेवन से आप इसकी आपूर्ति कर सकते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड
ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके दिमाग में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है। सेरोटोनिन एक फील-गुड केमिकल है जो आपको खुश रखने में मदद करता है। 20s में लोगों को डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्या होने की संभावनाएं ज्यादा होती है इसलिए आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड जरुर लेना चाहिए। इसके लिए आप टीना, सामन, फ्लैक्सीड, अखरोट आदि का सेवन करें।
क्या खाएं
20-30 की उम्र में आपको अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही और संतुलित आहार लेना चाहिए। इसलिए अपने आहार में फास्ट फूड और सोडा ड्रिंक्स की मात्रा कम करें। हेल्दी जूस और स्मूदी का सेवन करें। दिनभर में 8-10 गिलास पानी पिएं व नट्स, सब्जियां, फल और हेल्दी स्नैक्स को आहार में शामिल करें।
[जरुर पढ़ें: स्वस्थ दिमाग के लिए जरुरी पोषक तत्व]
ये कुछ जरुरी पोषक तत्व हैं जो 20s में आपकी प्लेट में जरुर होने चाहिए ताकि आपका शरीर सही तरह से विकास करें और आपको पर्याप्त उर्जा मिलें। आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।