
fruit combos: एक साथ कुछ फलों का सेवन आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
Fruit Combos for Breakfast: हम सभी जानते हैं कि फल सबसे बेहतरीन आहार हैं। इन्हें हमारा शरीर आसानी से पचा पाता है और इनसे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। सभी फल हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन कुछ फलों का एक साथ सेवन करने से आपको इनके पोषक तत्व संपूर्ण मात्रा में मिलते हैं। आप जो भी नाश्ते में खाते हैं, वह आपको दिनभर के लिए उर्जा देने में मदद करता है इसलिए आपको इसमें भरपूर पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। कुछ फ्रूट कॉम्बिनेशन(Fruit Combinations) का सेवन करके आप अपने नाश्ते को अधिक पोषित बना सकते हैं। आइए जाते हैं कैसे। [ये भी पढ़ें: कौन से फूड कॉम्बिनेशन का सेवन बच्चों के लिए हानिकारक है]
Fruit Combos for Breakfast: फ्रूट कॉम्बिनेशन जिनका सेवन नाश्ते में करना चाहिए
- चेरी, ब्लूबेरी, आनानास
- एवोकाडो, केला, सेब
- खरबूजा, पपीता, ब्लैकबेरी
- अनार, लाल अंगूर, अंजीर
चेरी, ब्लूबेरी, आनानास

अनानास में विटामिन सी और ब्रोमलेन एंजाइम पाया जाता है जो इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है। साथ ही चेरी और ब्लूबेरी में एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी, ए और ई पाएं जाते हैं। इनका एक साथ सेवन करने से आपको इंफ्लेमेशन से लड़ने में मदद मिलती है।
एवोकाडो, केला, सेब
दिनभर के लिए उर्जा चाहते हैं तो आपको इन फलों का एक साथ सेवन करना चाहिए। सुबह वर्कआउट से पहले या वर्कआउट के बाद आपको इन फलों का सेवन करने से एनर्जी-बूस्ट मिलता है। केला आपको उर्जा पाने, एवोकाडो पाचन को बेहतर करने और सेब आपके पेट को लंबे समय तक भरे रखने में मदद करता है।
खरबूजा, पपीता, ब्लैकबेरी

पपीते में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाते हैं। ब्लैकबेरी कम शुगर वाला फल है साथ ही इसमें विटामिन ए और सी पाये जाते हैं। खरबूजे में बीटा-केराटिन होता है जिसे शरीर विटामिन ए में बदल लेता है। ये तीनों फल आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।
अनार, लाल अंगूर, अंजीर
इन तीनों फलों में एंटी ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाते हैं। अंजीर में ना केवल एंटी ऑक्सीडेंट्स बल्कि विटामिन ए, के, ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इन फलों का साथ में सेवन करने से आपका शरीर बीमारियों से दूर रहता है।
[जरुर पढ़ें: केला और दूध खाने के स्वास्थ्य लाभ]
ये सभी फल पोषक तत्वों से भरपूर हैं और आपको अनेक स्वास्थ्य लाभ देते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से लेकर उर्जावान बनाने तक इनके कई लाभ हैं। आप इस आर्टकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।