
जब कोई बाहरी वायरस या तत्व शरीर पर हमला करता है तो हमारा इम्यून सिस्टम सक्रिय हो जाता है और इसकी प्रतिक्रिया में एक प्रोसेस को शुरु करता है जिसे इंफ्लेमेशन कहते हैं। हमारे शरीर को इस तरह के वायरस से बचाने के लिए यह एक स्वस्थ प्रतिक्रिया है लेकिन कभी-कभी इंफ्लेमेशन कम नहीं होती और दिन प्रतिदन बढ़ती रहती है। इस कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जैसे ऑटो इम्यून डिजीज। अगर आप आहार में हाई शुगर या हाई सोडियम वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो इंफ्लेमेशन क्रोनिक हो सकती है। इसके विपरीत, ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जो इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं वो खाद्य पदार्थ जो इंफ्लेमेशन से लड़ने में मदद करते हैं। [ये भी पढ़ें: हेल्दी अनाज जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है]
इंफ्लेमेशन से लड़ने के लिए खाद्य पदार्थ:
पालक
पालक एक पॉवर फूड के रुप में जाना जाता है। इसमें विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा होती है जो कि इंफ्लमेशन बढ़ाने वाले मोलीक्यूल्स साइटोकिन्स से हमारे शरीर की रक्षा करता है।
ब्लैक टी
ग्रीन टी के बारे में लोग बात करते हैं लेकिन ब्लैक टी भी काफी फायदेमंद पेय है। यह उसी पौधे से प्राप्त की जाती है जिससे ग्रीन टी प्राप्त की जाती है। ब्लैक टी आपकी धमनियों को खुला रखती है और इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाते हैं। [ये भी पढ़ें: खाली पेट पानी और कच्चा लहसुन खाने से क्या लाभ मिलते हैं]
हल्दी
हल्दी एक एंटी इंफ्लेमेटरी हर्ब है जो कि इंफ्लेमेशन को कम करने के लिए प्रभावी है। इसमें पाया जाने वाला मुख्य तत्व कुरकुमिन अर्थ्राइटिस जैसी समस्या के दौरान इंफ्लेमेशन से लड़ने में मदद करता है।
अखरोट
अखरोट प्रोटीन का अच्छा स्रोत है साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, और एंटी ऑक्सीडेंट्स आदि भी पाएं जाते हैं। इनके नियमित सेवन से आपको इंफ्लेमेशन से लड़ने में मदद मिलती है।
शिमला मिर्च
शिमला मिर्च, खासतौर पर लाल शिमला मिर्च में एंटी भरपूर ऑक्सीडेंट होते हैं और स्टार्च की मात्रा कम होती है। इसमें एक यौगिक पाया जाता है जिसे केप्सेसिन कहते हैं। यह यौगिक शरीर में इंफ्लेमेशन और दर्द को कम करने में मदद करता है। [ये भी पढ़ें: स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ जिनका सेवन रात को नहीं करना चाहिए]