
Ways to Boost Metabolism: मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए कुछ डाइट टिप्स जरुरी हैं।
Boosting Metabolism: एक्सरसाइज करने, भोजन को पचाने, वजन कम करने या खुद को स्वस्थ रुप से सक्रिय रखने के लिए आपके मेटाबॉलिक रेट का सही होना बेहद जरुरी है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है तो आपके शरीर में उर्जा की कमी होने लगती है। यह हम सभी जानते हैं कि हमारा मेटाबॉलिज्म उम्र के साथ धीमा होता जाता है। हालांकि आपकी खाने की आदतें भी मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती हैं। इसलिए इसको सही स्तर पर रखने के लिए आपको अपनी आदतों में कुछ सुधार करने चाहिए और भोजन से जुड़े कुछ नियम अपनाने चाहिए। आइए जानते हैं मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए कौन से डाइट टिप्स जरुरी हैं। [ये भी पढ़ें: मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए खाद्य पदार्थ]
Ways to Boost Metabolism: मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए कौन से डाइट टिप्स जरुरी हैं
- नाश्ता है बेहद जरुरी
- फाइबर
- ऑर्गेनिक फूड
- प्रोटीन
- अधिक पानी पिएं
नाश्ता है बेहद जरुरी
अगर आप नाश्ता छोड़ देते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसलिए भूलकर भी नाश्ता करना ना भूलें। चाहे नट्स, योगर्ट या ओट्स का ही सेवन करें।
फाइबर
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए आपके आहार में फाइबर की अच्छी मात्रा को होना बेहद आवश्यक है। दिनभर में 25-30 ग्राम फाइबर का सेवन करें। इसके लिए अपने आहार में फलों और सब्जियों को शामिल करें।
ऑर्गेनिक फूड
ऑर्गेनिक फूड मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए सेब, सेलेरी, स्ट्रॉबेरी, लेटस, अंगूर, नाश्पाती आदि खरीदते वक्त ऑर्गनिक फूड का चयन करें।
प्रोटीन
प्रोटीन शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। यह ना केवल मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है बल्कि वजन कम करने और मसल्स बनाने में भी मदद करता है।
अधिक पानी पिएं

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना जरुरी है। इसलिए अधिक पानी का सेवन करें। इससे आपको पर्याप्त इलैक्ट्रोलाइट्स भी मिलते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।
[जरुर पढ़ें: मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स]
ये कुछ डाइट टिप्स हैं जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ-साथ आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।