
स्वस्थ खाना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही करते हैं तो आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हर किसी के खाना बनाने का तरीका अलग होता है। खाना बनाना एक प्रकार की कला है और खाने के माध्यम से ही आप जरूरी पोषक तत्वों का सेवन करते हैं जो आपके शरीर को पोषण प्रदान करता है और साथ ही आपके शरीर को डिटॉक्स करता है। इस प्रकार आप स्वस्थ रहते हैं। लेकिन कई बार लोग खाना बनाते वक्त कुछ गलतियां करते हैं जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है और कई प्रकार की बीमारियां भी हो जाती हैं क्योंकि उनके जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि लोग खाना बनाते वक्त क्या गलतियां करते हैं। [ये भी पढ़ें: पोषक तत्वों के स्त्रोत जिनके बारे में लोगों को पता नहीं होता है]
कच्ची सब्जियों को उबालना:
सब्जियों को उबालने की वजह से उनमें होने वाले जरूरी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसलिए सब्जियों को उबालने की जगह भाप दिलवाएं क्योंकि इससे सारे पोषक तत्व उनमें मौजूद रहेंगे। सब्जियों को भाप देना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
ज्यादा पकाना:
खाने को अधिक पकाना भी एक गलती होती है। इससे एक तो खाना जलने का डर होता है और दूसरा आपके खाने से जरूरी पोषक तत्वों को खत्म कर देता है। इसके अलावा ये खाने का स्वाद भी खराब कर देता है। [ये भी पढ़ें: जिलेटिन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ]
नमक का इस्तेमाल ना करना:
खाने में नमक का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। यह सोडियम और क्लोराइड से बना होता है जो शरीर के फ्लूइड को नियंत्रित बनाए रखने में मदद करता है। सोडियम शरीर को क्लोराइड, अमिनो एसिड, ग्लूकोज और पानी को अवशोषित करने में मदद करता है। नमक भी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
सब्जी को ज्यादा फ्राई करना:
यदि आप सब्जियों को बहुत लंबे समय तक फ्राई करते हैं, तो यह सब्जियों के पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है। उन्हें उबलना अच्छा नहीं होता है क्योंकि इस विधि के दौरान खाने के वॉटर-सॉल्यूबल न्यूट्रिएंट्स नष्ट हो जाते हैं।
पहले सब्जियों को काट लेना:
खाना पकाने के बहुत समय पहले अगर आप सब्जियों को काट लेते हैं तो वे डिहाईड्रेटेड हो सकते हैं और अपने ताज़े स्वाद खो सकते हैं। काटने के बाद उन्हें फ्रीज ना करें क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। [ये भी पढ़ें: विटामिन सी के अलावा सिट्रस फ्रूट के क्या लाभ होते हैं]