
Mouth Blisters: मुंह में छाले होने के कई कारण हो सकते हैं
Mouth Blisters: मुंह में होने वाले छाले आपको काफी परेशान करते हैं। इन छालों के कारण कुछ भी खाना-पीना काफी मुश्किल हो जाता है। मुंह के अलग-अलग हिस्सों जैसे-होठ, जीभ, मसूड़ों आदि पर छाले हो सकते हैं। मुंह के ये छाले कुछ घरेलू उपायों की मदद से ठीक किए जा सकते हैं। सामान्य रुप से मुंह के छालों को ठीक करने की अवधि 5-6 दिन होता है लेकिन कभी-कभी इन छालों को ठीक करने में 15- 20 भी लग जाते हैं। बहुत से लोगों को बार-बार छाले होने की समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए इस समस्या के पीछे के कारणों के बारे में पता होना जरुरी होता है। तो आइए मुंह में छाले होने के क्या कारणों के बारे में जानते हैं।[ये भी पढ़ें: विटामिन बी-12 की कमी के दौरान दिखने वाले संकेत]
Mouth Blisters: मुंह में छाले होने के क्या कारण होते हैं
- हार्मोन्स का असंतुलित होना
- एनीमिया
- मुंह का अस्वस्थ होना
- पोषक तत्वों की कमी
- बोवेल मूवमेंट्स
1.हार्मोन्स का बैलेंस ना होना-

हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण भी मुंह में छाले होने की समस्या पैदा हो जाती है। पीरियड्स के दौरान भी महिलाओं को मुंह में छाले हो सकते हैं।[ये भी पढ़ें: हार्मोन्स के स्तर को संतुलित करने के लिए घरेलू उपाय]
2.एनीमिया- शरीर में आयरन का स्तर कम होने के कारण खून की कमी की समस्या पैदा हो जाती है। इससे मुंह और उसके आसपास के हिस्सों में रुखापन पैदा हो जाता है और साथ ही मुंह में छाले भी पैदा हो जाते है। एनीमिया मुंह में छाले होने का एक मुख्य कारण होता है।[ये भी पढ़ें: एनीमिया को दूर करने के लिए उपयोगी सुपरफूडस]
3.मुंह का अस्वस्थ होना- ओरल हेल्थ ठीक ना होने के कारण भी मुंह में बैक्टीरियल इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। जिससे मुंह में छाले होने की समस्या हो जाती है।
4. पोषक तत्वों की कमी- पोषक तत्वों जैसे विटामिन बी12, विटामिन सी, आयरन आदि ओरल हेल्थ के लिए काफी जरुरी होती है। इन पोषक तत्वों की कमी के कारण भी मुंह में रुखापन आ जाता है और छाले होने लगते हैं।
5. बोवेल मूवमेंट्स- बोवेल मूवमेंट्स के सही ना होने या पेट साफ ना होने के कारण शरीर में टॉक्सिन्स रह जाते हैं जो कि मुंह के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं और मुंह में छाले पैदा हो जाते है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी होने, तनाव आदि के कारण भी मुंह में छाले हो जाते हैं।
[जरुर पढ़ें: जीभ पर होने वाले छालों के लिए घरेलू उपाय]
इन सभी कारणों से मुंह में छाले होने की समस्या पैदा हो जाती है।