
Benefits Of Almond Flour: बादाम के आटे में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई आदि पोषक तत्व होते हैं।
Almond Flour Benefits: बादाम का आटा पूरी तरह शुद्ध तरीके से बादामों को पीसकर बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए बादामों को छीलकर इन्हें बारीक पाउडर में पीस लेते हैं। आजकल बहुत से लोग सामान्य आटे के विकल्प के रुप में बादाम के आटे को चुन रहे हैं क्योंकि इसमें अधिक पोषण होता है। बादाम विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से समृद्ध होते हैं। यह उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है जिन्हें ग्लूटेन इनटोलरेंस है क्योंकि इसमें ग्लूटेन नहीं होता है। बादाम के आटे में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, आयरन, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं। इसके पोषण और फायदों के बारे में जानकर आपको खुद समझ जाएंगे कि इसे अपने आहार में आपको क्यों शामिल करना चाहिए। [ये भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद है बादाम मिल्क शेक]
Benefits of Almond Flour: बादाम के आटे के सेवन से होने वाले लाभ
- उर्जा मिलती है
- वजन कम करने में मदद
- पाचन दुरुस्त रहता है
- हड्डियां स्वस्थ रहती हैं
- मसल्स बनाने में मदद
उर्जा मिलती है
दिनभर के कामों को करने के लिए आपके शरीर को उर्जा की जरुरत होती है जो कि आपको कार्बोहाइड्रेट्स से मिलती है। बादाम के आटे में कार्ब्स की स्वस्थ मात्रा होती है जो आपको गेंहू के आटे की तुलना में अधिक उर्जा देती है।
वजन कम करने में मदद

सामान्य आटे की तुलना में बादाम के आटे में पोषण अधिक होता है इसलिए यह आपको जल्दी वजन कम करने में मदद करता है और अगर आपका वजन स्वस्थ है तो इसे नियंत्रित रखने में मदद करता है।
पाचन दुरुस्त रहता है
बादाम के आटे में डायटरी फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिसके सेवन से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और आपको पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, डायरिया और गैस आदि से बचाता है।
हड्डियां स्वस्थ रहती हैं

बादाम के आटे में मिनरल्स जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और पोटेशियम पाएं जाते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरुरी हैं। बादाम के आटे में दूध से दोगुना पोषण होता है।
मसल्स बनाने में मदद
अगर आप जिम जाते हैं और वर्कआउट करते हैं तो आपको मसल्स बनाने के लिए बादाम के आटे को अपने आहार में शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है।
[जरुर पढ़ें: बादाम फैट बर्न करने में कैसे मदद करता है]
ये कुछ स्वास्थ्य लाभ हैं जो बादाम के आटे के सेवन से आपको मिलते हैं। आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।