
मांसपेशियों होने वाली खिंचाव से लगभग हर कोई परेशान रहता है। ये खासकर तब आपको महसूस होता है जब आपको कोई उम्मीद नहीं होती है। मांसपेशियों में होने वाली कॉन्ट्रैक्शन के कारण भी खिंचाव होती है। ये यद्यपि यह कहीं भी हो सकता है और आमतौर पर काफ मसल्स में होता है क्योंकि इस मांसपेशियों में शरीर की अधिकांश ऊर्जा का उपयोग होता है। यह महसूस करना आसान होता है कि आपकी मांसपेशियों में क्यों खिंचाव हो रहा है लेकिन इसके पीछे के कारण के बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। मांसपेशियों में खिंचाव होने के कारण आपकी जिनचर्या प्रभावित हो सकती है। तो इसलिए आइए जानते हैं कि हर समय मांसपेशियों में खिंचाव के पीछे क्या कारण होता है। [ये भी पढ़ें: स्वस्थ रहने के लिए पोटेशियम क्यों है जरुरी]
अपर्याप्त रक्त की आपूर्ति के कारण:
मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव के लिए यह एक संभव कारण होता है। इसका मतलब है कि आप पैरों और हाथों के लिए पर्याप्त रक्त प्रवाह नहीं प्राप्त कर रहे हैं। इसके पीछे का कारण यह हो सकता है कि आपकी धमनियों में सिकुड़न आ जाती है। यह पूरे शरीर में होने वाली मांसपेशियों के खिंचाव होने वाले के कारणों में से एक है।
लंबे समय तक एक मुद्रा में बैठे रहना:
लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहने से भी मांसपेशियों में खिंचाव होने लगता है। लगातार बैठे रहने से मसल्स ब्रेकडाउन हो जाता है और इस ब्रेकडाउन की वजह से लैक्टिक एसिड बनने लगता है और मांसपेशियों का खिंचाव और ऐंठन और बढ़ जाता है। [ये भी पढ़ें: मेनोपॉज के अलावा हॉट फ्लैश के क्या कारण हो सकते हैं]
गर्भावस्था:
गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव मांसपेशियों में खिंचाव और ऐंठन का कारण हो सकता है। ये ऐंठन आमतौर पर कॉफ या पैर के क्षेत्र में होती हैं और दूसरे और तीसरे तिमाही के दौरान रात में महसूस होती है।
डिहाईड्रेशन:
डिहाईड्रेशन सिगनल और आयन्स के संतुलन में बदलाव लाने लगता है। इसलिए इस समय शरीर नहीं जानता कि मस्तिष्क में क्या संकेत आ रहा है। इस भ्रम के साथ मांसपेशियों को सही संकेत प्रसंस्करण में कठिनाई होती है और इस वजह से मांसपेशियों में खिंचाव और ऐंठन होने की समस्या हो जाती है। [ये भी पढ़ें: पेट के बैक्टीरिया कैसे आपके वजन को प्रभावित करते हैं]