
Probiotic Foods: प्रोबायोटिक फूड पेट को स्वस्थ रखते हैं
Probiotic Foods: पेट में काफी सारे बैक्टीरिया होते हैं जो कि पाचन तंत्र के लिए काफी उपयोगी होते हैं। पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया पेट में खाने को तोड़ने,खाने में से पोषक तत्वों को अवशोषित करने और खाने को पचाने का काम करते हैं। पेट में गुड बैक्टीरिया का स्तर सही बनाए रखने से कब्ज, गैस, डायरिया, मुंह से बदबू आने, ब्लोटिंग आदि की समस्या पैदा हो जाती है। प्रोबायोटिक्स का सेवन पेट में गुड बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। आइए जानते हैं कि प्रोबायोटिक्स का सेवन पेट के लिए कैसे उपयोगी है और इसके लिए किन-किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। [ये भी पढ़ें: ये संकेत बताते हैं आपके बच्चे के पेट में कीड़े हो गए हैं]
Probiotic Foods:पेट को स्वस्थ रखने के लिए प्रोबायोटिक्स के फायदे
- प्रोबायोटिक के लाभ
- योगर्ट
- अचार
- डार्क चॉकलेट
- छाछ
1. प्रोबायोटिक पेट के स्वास्थ्य के लिए कैसे लाभकारी होते हैं-
आंतों में बहुत सारे सूक्ष्मजीव और बैक्टीरिया आदि होते हैं जो कि पाचन का काम आसान करते हैं। आंतों में मौजूद ये बैक्टीरिया आंतों की सुरक्षा तो करते ही है साथ ही एनर्जी बढ़ाना, विटामिन्स का निर्माण करना और मूड को नियंत्रित करने का काम भी करते हैं। प्रोबायोटिक सूक्ष्मजीव होते हैं जो कि आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं साथ ही पाचन तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करते हैं।
2.योगर्ट- योगर्ट में पर्याप्त मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। लेक्टोस इंटोलरेंस की समस्या से परेशान लोग भी योगर्ट का सेवन कर सकते हैं।[ये भी पढ़ें: ग्रीक योगर्ट खाने के स्वास्थ्य लाभ]
3.अचार-

अचार में पर्याप्त मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं। अचार बनाने में सिरके का इस्तेमाल किया जाता है जो कि प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है।
4.छाछ- छाछ में कैलोरी और फैट्स कम होते हैं साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोबायोटिक्स, विटामिन्स, कैल्शियम और फास्फोरस आदि होते हैं इसलिए छाछ पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। [ये भी पढ़ें: हर रोज छाछ का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को होते हैं ये लाभ]
5.डार्क चॉकलेट-

डार्क चॉकलेट में फाइबर और प्रोबायोटिक्स होते हैं इसका सेवन पेट के लिए लाभकारी होता है साथ ही यह मूड को अच्छा करने में भी मददगार होती है।
[जरुर पढ़ें: लक्षण जिससे आपको पता चलता है कि पेट में कीड़ें हैं]
इन प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने आप पेट और पाचन तंत्र को स्वस्थ रख सकते हैं।