
हम सभी जानते हैं कि नाश्ते में स्वस्थ और संतुलित आहार लेना बहुत जरुरी है। साथ ही हमें ये भी जानना चाहिए कि हम क्या खा रहे हैं और यह कितनी स्वस्थ है। स्वस्थ रहने के लिए जरुरी है कि आप कम कैलोरी युक्त नाश्ते का सेवन करें ताकि आपका वजन नियंत्रण में रहे। अगर आप वजन कम करना चाह रहे हैं तो भी आपको कम कैलोरी डाइट ही लेना चाहिए। अब आपके मन में सवाल होगा कि ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ खाएं जिनमें कैलोरी कम हो और पोषक तत्व ज्यादा तो आपकी ये परेशानी हम कम किए देते हैं। हम आपको कुछ नाश्ते के विकल्प बता रहे हैं जिनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। आइए जानते हैं स्वस्थ रहने के लिए कैसे करें कम कैलोरी वाले नाश्ते का सेवन। [ये भी पढ़ें: नाश्ता ना करने से आपके स्वास्थ्य पर पड़ते हैं कई हानिकारक प्रभाव]
ताजी सब्जियों से बना सैंडविच
व्हीट ब्रेड या होल ग्रेन ब्रेड के साथ ताजी सब्जियों से बने सैंडविच का विकल्प आपको काफी पसंद आएगा। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है लेकिन सब्जियों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इस सैंडविच में आप टमाटर, ब्रोकली, लेटस, ऑलिव्स, गाजर और खीरा इसमें शामिल कर सकते हैं।
अंडा
स्वस्थ नाश्ते के लिए अंडा एक बेहतर विकल्प है। इसलिए आप अंडे का कई तरह से सेवन कर सकते हैं। आप इसे ऑमलेट, भुर्जी या करी के रुप में खा सकते हैं। इसके अलावा आप कटलेट, फ्रेंच टोस्ट, एग रेप, या उबाल कर भी इसका सेवन कर सकते हैं। अंडे में कैलोरी कम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा के साथ कई पोषक तत्व होते हैं। [ये भी पढ़ें: आसान आदतें जो आपको अधिक स्वस्थ बनाए रखती हैं]
दलिया
दलिया बहुत ही हल्का और कम कैलोरी वाला विकल्प है जिसे आप नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। आप इसका सेवन कम वसा वाले दूध के साथ या इसमें कुछ सब्जियां मिलाकर भी कर सकते हैं। इसमें फाइबर, पोटेशियम, आयरन, और कार्बोहाइड्रेट्स की प्रचुर मात्रा होती है।
पोहा
भारतीय लोग नाश्ते में पोहा खाना काफी पसंद करते हैं। आप इसमें गाजर, शिमला मिर्च, मटर, आलू, प्याज आदि सब्जियां इसमें शामिल कर सकते हैं। इससे यह अधिक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर बन जाता है। यह आपका पेट भरता है साथ ही बहुत ही हल्का होता है।
ग्रेन सीरीयल्स
ओटमील और अन्य होल ग्रेन सीरियल्स को एक साथ मिलाकर आप नाश्ते में सेवन कर सकते हैं। इसमें आप ताजा दूध, मेवे मिलाकर बना सकते हैं या फिर आप ताजा सब्जियां मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। यह पचाने में आसान होता है साथ ही इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। [ये भी पढ़ें: खाद्य पदार्थों को कैसे गर्म करें कि वो ताजा रहें]