
दांतों को ब्रश करने से ना सिर्फ ताजी सांस रहती है बल्कि आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए जरुरी होता है। जब आप अपने दांतों को ब्रश करते हैं तो इससे प्लाक हट जाता है। प्लाक दांतों पर जमी पतली बैक्टीरिया की परत होती है जिससे कैविटी बनने लगती है, मसूड़ों में समस्या हो जाती है। अगर आप लंबे समय तक इन समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं तो दांत कमजोर हो जाते हैं। दांतों को कमजोर होने से बचाने के लिए दांतों को ब्रश करना जरुरी होता है। अगर आप दांतों को मजबूत रखना चाहते हैं तो ब्रश करने के सही तरीके के बारे में पता होना जरुरी होता है। तो आइए आपको सही तरीके के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: जामुन के सेवन से स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते हैं]
वाइब्रेट्री मोशन में ब्रश करें: ब्रश करने के लिए कई लोग इलेक्ट्रिक ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि आप ब्रश दांतों पर ऊपर-नीचे और साइड में नहीं जा पाता है। सर्कुलर मोशन में ब्रश करें। इसे करते समय ऐसा करें कि आप दांतों की मसाज कर रहे हैं। इससे सही तरीके से दांत साफ होते हैं।
मुलायम टूथब्रश का ही इस्तेमाल करें: जब भी टूथब्रश खरीदे ध्यान रखें कि उसके ब्रिस्टल्स मुलायम हों। इससे मसूड़ों को नुकसान नहीं पहुंचता है। [ये भी पढ़ें: गर्मियों में खुजली होने के पीछे क्या कारण होते हैं]
डेंटल फ्लोस का इस्तेमाल करें: फ्लोसिंग भी ब्रशिंग की तरह महत्वपूर्ण होती है। यह प्लाक, बैक्टीरिया और दांतों के बीच में फंसे खाने को निकालने में मदद करता है। खाने के फंसे कण ब्रश से अच्छी तरह से निकल नहीं पाते हैं।
इलेक्ट्रिक टूथब्रश का इस्तेमाल करें: अगर आप खुद सही तरीके से ब्रश नहीं कर पाते हैं तो उसके लिए इलेक्ट्रिक टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दांतों को बेहतर तरीके से साफ करने में मदद करते हैं।
खाने के तुरंत बाद ब्रश ना करें: कुछ भी एसिडिक, उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने के 40-50 मिनट बाद ही ब्रश करना चाहिए।
स्वस्थ आहार का सेवन करें: दांतों को स्वस्थ रखने के लिए उच्च मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन करना जरुरी होता बै। आपको उच्च मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट और कम मात्रा में शुगर और कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए। [ये भी पढ़ें: अत्यधिक लार के उत्पादन के क्या कारण होते हैं]