
Body Heat: शरीर के तापमान को कम करने के लिए कुछ उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं
Body Heat: मौसम की गर्मी ही नहीं बल्कि अन्य कई कारणों से भी शरीर का तापमान बढ़ सकता है। बॉडी हीट एक प्रकार का ‘हीट स्ट्रेस’ होता है जो कि अधिक तापमान में रहने के कारण होता है। शरीर का सामान्य तापमान 36.4-37.5 डिग्री सेल्सियस होता है लेकिन अगर आपके शरीर का तापमान अधिक होता है और सामान्य नहीं हो पा रहा है तो यह हीट स्ट्रेस का संकेत होता है। शरीर का तापमान अधिक होने के कारण नींद ना आने, आंखे जलने, पेट में दर्द होने, अल्सर और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती है। आइए जानते हैं कि शरीर का तापमान सामान्य करने के लिए क्या करना चाहिए। [ये भी पढ़ें: रात को देर से खाने से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव]
Body Heat: शरीर का तापमान कम करने के लिए टिप्स
- ठंडा पानी पीएं
- नारियल पानी पिएं
- पुदीने की चाय
- चंदन का पाउडर
- अनार का जूस
1.ठंडा पानी पीएं-

पानी शरीर के तापमान को कम करने के लिए उपयोगी होता है। शरीर का तापमान कम करने के लिए ठंडे पानी में पैर डुबोएं और पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पीएं जिससे शरीर का तापमान सामान्य हो सके।[ये भी पढ़ें: मटके में रखा पानी पीने के फायदे]
2. नारियल पानी पिएं- नारियल पानी शरीर की प्यास बुझाने के साथ-साथ शरीर का तापमान भी कम करने में मददगार होता है। नारियल पानी विटामिन्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए शरीर का तापमान कम करने के लिए नारियल पानी जरुर पिएं।[ये भी पढ़ें: स्वस्थ बालों के लिए क्यों लाभकारी है नारियल पानी]
3. पुदीने की चाय- पुदीने की पत्तियों में मिन्थॉल होता है जो कि शरीर के तापमान को कम करने के साथ-साथ शरीर को ठंडक, ताजगी और स्फूर्ति भी देता है।
4.अनार का जूस- अनार का जूस एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है साथ ही यह शरीर का तापमान कम करने के लिए उपयोगी होता है।[ये भी पढ़ें: अनार का जूस पीने से होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ]
5. चंदन का पाउडर-

चंदन में शरीर की गर्मी को दूर करने के लिए सूदिंग गुण होते हैं। चंदन का इस्तेमाल शरीर के तापमान को कम करने के लिए काफी उपयोगी होता है। चंदन के पाउडर का पेस्ट त्वचा पर लगाएं जिससे शरीर की गर्मी कम होने में मदद मिलती है।
[जरुर पढ़ें: संकेत जो बताते है कि आपका नर्वस सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है]
इन सभी उपायों की मदद से आप अपने शरीर के तापमान को सामान्य कर सकते हैं और हीट स्ट्रेस को कम कर सकते हैं।