
Omega-3 Fatty Acids: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन फायदेमंद होता है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ पोषक तत्वों का सेवन बेहद जरुरी होता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित होने से भी बचाते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिओ लोग प्रोटीन, विटामिन जैसे कई पोषक तत्वों का सेवन करते हैं। इनमें से एक ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। शरीर के साथ दिमाग के लिए भी ओमेगा-3 फैटी एसिड फायदेमंद होता है। शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रुप से स्वस्थ रहने में ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन फायदेमंद होता है। फिश, नट्स, चिया सीड्स आदि ओमेगा-3 फैटी एसिड के स्त्रोत हैं। तो आइए आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: लक्षणों जो बताते हैं आपमें कैल्शियम की कमी है]
Benefits of Omega-3 Fatty acid: ओमेगा-3 फैटी एसिड के फायदे
आंखों को स्वस्थ रखने में
हृदय संबंधी समस्याओं के खतरे को कम
सूजन कम करने में
मेंटल डिसऑर्डर में सुधार
हड्डियों और जोड़ों को स्वस्थ बनाता है
आंखों को स्वस्थ रखने में: डीएचए ओमेगा-3 का एक प्रकार होता है।जो दिमाग और आंखों के रेटिना के लिए जरुरी होता है। यह मैकुलर डिजनरेशन से रोकथाम करता है। इस समस्या की वजह से व्यक्ति को धुंधला दिखता है और अंधा भी हो सकता है।
हृदय संबंधी समस्याओं के खतरे को कम:

आज के समय में ज्यादातर लोग हार्ट अटैक की समस्या से ग्रसित होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने, ब्लड क्लॉट बनने से रोकथाम और सूजन कम करना जैसी चीजें करके हृदय संबंधी समस्याओं से रोकथाम करता है।
सूजन कम करने में: इंफेक्शन से लड़ने और शरीर में हुए डैमेज को ठीक करने के लिए सूजन होना जरुरी होता है लेकिन जब यह ज्यादा समय तक रहने लगती है तो इससे कई समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा समय तक सूजन रहने से हृदय संबंधी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है। ओमेगा -3 फैटी एसिड का सेवन करने से सूजन कम करने वाले मॉलिक्यूल्स का उत्पादन होता है।
मेंटल डिसऑर्डर में सुधार: शरीर में कम मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड की वजह से मानसिक विकार होने लगते हैं। लेकिन जब आप ओमेगा-3 फैटी एसिड के स्त्रोतों का सेवन करने लगते हैं तो मानसिक विकार ठीक होने लगते हैं।
हड्डियों और जोड़ों को स्वस्थ बनाता है:

ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस की वजह से आपका पूरा शरीर का ढांचा प्रभावित होने लगता है। जिसे मजबूत बनाने के लिए आपको कैल्शियम के साथ ओमेगा-3 का सेवन करना चाहिए। यह ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस होने की संभावना को कम करके हड्डियों को स्वस्थ बनाता है।
[जरुर पढ़ें: पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक विटामिन्स]
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन फायदेमंद होता है। इस आर्टिकल को इंग्लिश (English) में भी पढ़ें।