
Green apple: हरे सेब का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
कहा जाता है कि दिन में एक सेब का सेवन आपको डॉक्टर से दूर रखता है। यह बात हरे सेब के सेवन पर भी लागू होती है। हरा सेब आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। हरे सेब में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह आपके शरीर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित होने से बचाता है। इसलिए हरे सेब का सेवन फायदेमंद होता है। हरे सेब में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ फ्लेवोनॉइड और पॉलीफिनोल भी होते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। तो आइए आपको हरे सेब के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: जानिए सेब से होने वाले स्वास्थ्यवर्धक लाभों के बारे में]
Benefits of green apple: हरे सेब के स्वास्थ्य लाभ
नेचुरल डिटॉक्सीफायर
लिवर के लिए फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाता है
पाचन में मददगार
कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
नेचुरल डिटॉक्सीफायर: हरे सेब में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जिसकी वजह से इसका जूस किडनी, लिवर और पाचन तंत्र को विषाक्त पदार्थ से बचाने में मदद करते हैं। हरे सेब में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को भी दूर करते हैं। साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है।
लिवर के लिए फायदेमंद: हरे सेब में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लिवर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और उसे बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है:

हरे सेब में कैल्शियम होता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करके स्वस्थ रखते हैं। खासकर महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान हरे सेब का जूस पीना चाहिए।
पाचन में मददगार: हरे सेब में मौजूद एंजाइम पाचन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आपने ज्यादा खा लिया है जिसकी वजह से आपको पेट में दर्द हो रहा है तो उसके लिए हरे सेब का सेवन फायदेमंद होता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करता है: हरे सेब में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
[जरुर पढ़ें: हरे सेब के सेवन से कैसे घटाएं वजन]
हरे सेब में मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इस आर्टिकल को इंग्लिश(English) में भी पढ़ें।