
benefits of corn flour: मक्के का आटा सेहत के लिए लाभकारी होता है।
health benefits of corn flour: मक्का(कॉर्न) के आटे का इस्तेमाल भारतीय घरों में रोटी बनाने के लिए किया जाता है। मक्के के आटे से बने व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। मक्के के आटे में फाइबर होता है साथ ही इसमें ग्लूटन नहीं होता है इसलिए इसका सेवन शरीर को डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है। आइए जानते हैं कि मक्के के आटे का सेवन सेहत के लिए कैसे लाभकारी होता है। [ये भी पढ़ें: दही चावल खाने के फायदे]
benefits of corn flour: मक्के के आटे के स्वास्थ्य लाभ
- आंखों के लिए लाभकारी
- एनीमिया से बचाता है
- फाइबर का अच्छा स्रोत होता है
- वजन कम होता है
- हाइपरटेंशन से बचाता है
1.आंखों के लिए लाभकारी-

मक्के के आटे में विटामिन ए और कैरोटिनॉइड पर्याप्त मात्रा में होता है इसलिए इसका सेवन आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है।[ये भी पढ़ें: संकेत जो बताते हैं कि आप ग्लूटेन इंटॉलरेंट हैं]
2. एनीमिया से बचाता है- मक्के के आटे में आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से एनीमिया की समस्या पैदा नहीं होती है। मक्के के आटे का सेवन करने से खून की कमी नहीं होती है और शरीर में हिमोग्लोबिन का स्तर भी सही बना रहता है।
3. फाइबर का अच्छा स्रोत होता है- मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पहुंचता है जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सामान्य बना रहता है साथ ही कब्ज की समस्या भी पैदा नहीं होती है।
4. वजन कम होता है- मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और बार-बार भूख नहीं लगती है जिससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं और आपका वजन बढ़ने की समस्या पैदा नहीं होती है।
5.हाइपरटेंशन से बचाता है- रोजाना मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी मिलता है जिससे हाइपरटेंशन की समस्या पैदा नहीं होती है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित बना रहता है।
[ये भी पढ़ें: गर्मियों में कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए]
इस प्रकार मक्के के आटे का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है।