
Foods For Better Eyesight: स्वस्थ आंखों के लिए खाद्य पदार्थो का सेवन करें
Foods for eyesight: आंखें शरीर के सबसे महत्वपूर्ण और नाज़ुक अंग होता है। इसलिए आंखों का स्वस्थ रहना बहुत आवश्क होता है। दुर्भाग्य से, समय बीतने के साथ हमारी दृष्टि खराब हो जाती है। खराब दृष्टि का मुख्य कारण उम्र, आनुवंशिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स के अत्यधिक उपयोग करना होता है। इन कारणों की वजह से नजदीक की चीजें और दूरदृष्टि दोनों ही कमजोर हो जाती है। हालांकि, डॉक्टर सलाह देते हैं कि समस्या से छुटकारा पाने के लिए चश्मा पहनें। यदि आप एक ही समस्या से पीड़ित हैं, तो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ खाद्य पदार्थो का सेवन करें। यह खाद्य पदार्थ रोशनी बनाए रखने के लिए पर्याप्त पोषक तत्व और मिनरल प्रदान करता है। [ये भी पढ़ें:]
Foods for eyesight: आंखों की रोशनी के लिए किन खाद्य पदार्थो का सेवन करें:
- गाजर
- डेयरी प्रोडक्ट्स
- अंडा
- पालक
- फैटी फिश
गाजर:
गाजर बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए का अच्छा स्रोत है। गाजर का सेवन आपके नाइट वीजन में सुधार करता है और रोशनी को कम होने से भी रोकता है। इसके अलावा, गाजर ऑक्सीडेटिव डैमेड और सूजन को रोकने में भी मदद करता है – जो दृष्टि की समस्याओं के प्रमुख कारण है। [ये भी पढ़ें: गाजर का सेवन करने से होने वाले फायदे]
डेयरी प्रोडक्ट्स:

दूध और दही आंखों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि वे कैल्शियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा, डेयरी प्रोडक्ट में जिन्क और विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। [ये भी पढ़ें: डेयरी प्रोडक्ट का सेवन बंद करने के बाद होते हैं कई बदलाव]
अंडा:
अंडा अमिनो एसिड और विटामिन-ए का अच्छा स्रोत होता है। एक या दो पूरे अंडे का सेवन नियमित रूप से आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है। [ये भी पढ़ें: वजन कम करने में अंडा करेगा आपकी मदद]
पालक:

पालक विटामिन ई, ए, बी, सी, आयरन और जिन्क जैसे मिनरल्स के साथ-साथ ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट का समृद्ध स्रोत होता है। पालक का सेवन नियमित रूप से मस्कुलर डिजेनेरेशन और मोतियाबिंद को रोकती है। इसके अलावा, यह जिन्क की उपस्थिति के कारण कॉर्निया को भी स्वस्थ रखता है। [ये भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद है पालक का जूस]
फैटी फिश:
फैटी फिश ओमेगा -3-फैटी एसिड का समृद्ध स्रोत है। जब हम पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करते हैं तो यह ओमेगा-3 और ओमेगा-6 के अनुपात को बैलेंस करता है और सूजन को कम कर देता है। इसलिए, साल्मन और ट्यूना जैसी मछली का सेवन आपकी आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
[जरूर पढ़ें: खाद्य पदार्थ जिनका सेवन आप गलत तरीके से कर रहे हैं]
आंखों का स्वस्थ होना आवश्यक होता है। ऐसे में आपको कुछ पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थो का सेवन करना आवश्यक होता है।