
अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जानलेवा गलतियां(deadliest health mistakes) से बचना चाहिए।
अपने शरीर को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी व्यक्ति की खुद की होती है। अगर आपका शरीर स्वस्थ नहीं रह पाता है तो आप मानसिक रुप से भी स्वस्थ नहीं पाते हैं। शारीरिक रुप से स्वस्थ ना होने पर आप मानसिक रुप से भी स्वस्थ नहीं होते हैं। आपको थोड़ी सी परेशानी होने पर भी आपके लिए रोजाना की गतिविधियां करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए की आपका शरीर स्वस्थ रहे। कई बार हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के बावजूद भी व्यक्ति बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसा आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी गलतियां करने की वजह से होता है। यह गलतियां कई बार जानलेवा भी बन जाती हैं। इसलिए इनसे दूरी बनाना ही बेहतर होता है। आइए आपको इन जानलेवा गलतियों के बारे में बताते हैं। [ ये भी पढ़ें: रोजाना कि आदतें जो आपके जीवनकाल को कम करती हैं]
स्वास्थ्य से जुड़ी जानलेवा गलतियां
धूम्रपान करना बंद नहीं करना
रोजाना एक्सरसाइज नहीं करना
तनाव को मैनेज नहीं कर पाना
नींद पूरी नहीं होना
कम मात्रा में पानी पीना
धूम्रपान करना बंद नहीं करना:

धूम्रपान करना आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक होता है। इसमें मौजूद निकोटिन शरीर को नुकसान पहुंचाता है। धूम्रपान की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। [ये भी पढ़ें: धूम्रपान करने से शरीर के कौन से अंग प्रभावित होते हैं]
रोजाना एक्सरसाइज नहीं करना: सभी को एक्सरसाइज के फायदों के बारे में पता होता है उसके बावजूद भी लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं। एक्सरसाइज करने की वजह से शरीर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा रहता है।अगर आप रोजाना एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकते हैं।
तनाव को मैनेज नहीं कर पाना:

तनाव सिर्फ आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए नहीं बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। तनाव को मैनेज ना कर पाने की वजह से इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ने लगता हैं। तनाव हार्मोन कोर्टिसोल आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाने लगता है जिसकी वजह से आप बहुत जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं।
नींद पूरी नहीं होना: तनाव की वजह से कई बार व्यक्ति रातभर नहीं सो पाता है। 1-2 दिन तक नींद पूरी ना होने से आपके स्वास्थ्य पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है लेकिन जब यह महीनों तक चलता रहता है तो इससे आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगता है।इससे आपको जंक फूड खाने की इच्छा और हृदय संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। शरीर को स्वस्थ रहने के लिए आराम की भी जरुरत होती है।
कम मात्रा में पानी पीना:

शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए व्यक्ति को दिन में 2 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन व्यस्त रहने की वजह से व्यक्ति कम पानी पी पाते हैं। इस आदत की वजह से शरीर में पानी की कमी, शुष्क त्वचा जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही गंभीर ब्लेडर इंफेक्शन हो सकता है। [ये भी पढ़ें: 20 की उम्र में किन अस्वस्थ आदतों को छोड़ देना चाहिए]
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आदतों को छोड़ देना ही बेहतर होता है। नहीं तो आगे चलकर यह गलतियां जानलेवा हो जाती है। इस आर्टिकल को इंग्लिश(English) में पढ़ें।