
नाभि व्यक्ति के शरीर का वह भाग होता है जहां पर एमब्रिकल कोर्ड जुड़ी हुई होती है। शरीर का यह हिस्सा आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार नाभि कई शारीरिक कार्यों को सही तरीके से करने में मदद करती हैं। शरीर के भागों को सही तरीके से काम करने के लिए नाभि की देखभाल करना जरुरी होता है। नाभि पर तेल लगाकर प्राकृतिक रुप से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। तो आइए आपको नाभि पर तेल लगाने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: खुश रहने के लिए गले मिलना है जरूरी]
त्वचा को मॉइश्चराइज करता है:
त्वचा के शुष्क होने की वजह से यह बेजान लगने लगती है। इसके लिए नाभि पर तेल से मसाज करें। यह साधारण सा उपाय त्वचा को मुलायम बनाता है। नाभि पर तेल लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज हो जाती है। इसके लिए ऑलिव ऑयल और नारियल के तेल की कुछ बूंदे हथेलियों पर लगाकर नाभि पर लगाएं। इससे आपके नहाने के बाद त्वचा मुलायम हो जाएगी।
फर्टिलिटी में सुधार करता है: नाभि फर्टिलिटी से सीधे तरीके से जुड़ी हुई होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चा भी इससे जुड़ा हुआ होता है। नाभि पर तेल से मसाज करके फर्टिलिटी को बूस्ट किया जा सकता है। इसके लिए तेल में अमरुद की पत्तियों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यह तेल शरीर को आराम पहुंचाने में मदद करते हैं। साथ ही पुरुषों में शुक्राणुओं को स्वस्थ बनाते हैं। नाभि पर तेल लगाने से महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से आराम मिलता है जिससे फर्टिलिटी लेवल बढ़ता है। साथ ही हार्मोन के नियमन में मदद मिलती है। [ये भी पढ़ें: गुड फैट फूड जिन्हें अपने आहार में शामिल करना है जरुरी]
पेट दर्द:
अगर आपके पेट में दर्द हो रहा है और आप दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहते हैं तो आराम पाने के लिए नाभि पर तेल लगा सकते हैं। यह फूड पॉइजनिंग, डायरिया और पाचन संबंधी दर्द से आराम दिलाने में मददगार है। पेट के दर्द के लिए अदरक और लहसुन का तेल सबसे अच्छा विकल्प है।
इंफेक्शन का इलाज करता है: नाभि के गंदा होने की वजह से इसमें कीटाणु और बैक्टीरिया उतपन्न होने लगते हैं। जिसकी वजह से इंफेक्शन हो जाता है। अगर काफी समय से नाभि गंदी हो तो इससे इंफेक्शन बढ़ सकता है। इसके लिए सरसों, नारियल का तेल फायदेमंद होता है। इन तेलों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो इंफेक्शन दूर करने में मदद करते हैं।
मुंहासें:
चेहरे पर मुंहासें हो जाने की वजह से इसकी सुंदरता कम हो जाती है। जिसे सही करने के लिए नाभि पर नीम का तेल लगाना फायदेमंद होता है। इससे त्वचा बिल्कुल साफ हो जाती है और निखार भी आ जाता है। [ये भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल फूड खाने के बाद क्या करना जरुरी है]