
बीन्स में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा ये अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
Healthy Beans: हमारे शरीर के विकास और निर्माण के लिए पोषक तत्वों की जरुरत होती है। प्रोटीन सबसे जरुरी पोषक तत्वों में से एक है। आज बाजार में कई तरह के सप्लीमेंट्स उपलब्ध हैं, हालांकि प्रोटीन की आपूर्ति के लिए आपको नेचुरल फूड का सेवन करना चाहिए। मांसहारी लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों से प्रोटीन की आपूर्ति हो जाती है, लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए इसके विकल्प काफी कम है। बीन्स में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा ये अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं। बीन्स और दालें बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं, साथ ही आप इनका सेवन विभिन्न तरीकों से कर सकते है। इनके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आइए जानते हैं अपने आहार में कौन से बीन्स को शामिल करें। [ये भी पढ़ें: ग्रीन बीन्स के स्वास्थ्यवर्धक लाभ]
Healthy Types of Beans: बीन्स जिनका सेवन लाभकारी होता है
- मटर
- राजमा
- छोले/चने
- मूंग बीन्स
- मसूर
मटर
मटर या सूखे मटर प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं। इनके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप अधिक खाने से बच जाते हैं। आप इनका सेवन सूप, दाल या सलाद के तौर पर कर सकते हैं।
राजमा
राजमा या किडनी बीन्स के सेवन से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखते हैं। इनमें प्रोटीन, आयरन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। आप इनका सेवन चावल के साथ कर सकते हैं।
छोले/चने

छोले या चने में प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स की अच्छी मात्रा होती है। इनके सेवन से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही कब्ज से बचाते है।
मूंग बीन्स
भारतीय घरों में बाकी दालों के मुकाबले मूंग दाल और मूंग बीन्स का सेवन किया जाता है। मूंग दाल में एंटी ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और फाइबर की उच्च मात्रा होती है। इन्हें पचाना आसान होता है इसलिए इनके सेवन से गैस और ब्लोटिंग नहीं होती।
मसूर और तूर दाल
मसूर और तूर दाल में फाइबर की उच्च मात्रा होती है साथ ही इसमें फॉलिक एसिड, कार्ब्स और कैल्शियम भी होते हैं। इसमें लो-फैट और लो-कोलेस्ट्रॉल होते हैं। आप इसका सेवन सूप, खिचड़ी और सांभर के तौर पर कर सकते हैं।
[जरुर पढ़ें: प्रोटीन से भरपूर बीन्स के सेवन से मिलते हैं अनेक स्वास्थ्य लाभ]
ये कुछ बीन्स और दालें हैं जिन्हें आपको अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इनका सेवन आपको स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करता है। आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।