
खोया एक डेयरी उत्पाद है जो कि दूध से बनाया जाता है। दूध को आंच पर गाढ़ा कर लिया जाता है जिसे खोया कहते हैं। यह बाजार में उपलब्ध होता है और इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल मिठाईयां या अन्य कई व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। खोया दूध से बना होता है इसलिए इसमें दूध की तरह ही भरपूर पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। बाजार में उपलब्ध खोया में मिलावट की संभावनाएं होती हैं इसलिए घर पर ही बने खोये का सेवन करना अधिक लाभकारी होता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा होती है जो आपके शरीर को पोषण की आपूर्ति होती है। आइए जानते है कि खोया के सेवन से क्या फायदे होते हैं। [ये भी पढ़ें: सुबह की शुरुआत अदरक से क्यों करनी चाहिए]
खोये में पाएं जाने वाले पोषक तत्व
खोये के 100 ग्राम मात्रा में 300 कैलोरी(उर्जा) होती हैं। इसके अलावा खोया में विटामिन डी, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट्स, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व पाएं जाते हैं। प्रति 100 ग्राम खोया में 20 ग्राम प्रोटीन होता है।
खोया के सेवन के फायदे:
हड्डियों को मजबूत बनाता है
खोये में विटामिन डी, कैल्शियम और विटामिन के की पर्याप्त मात्रा होती है। विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में शरीर की मदद करता है जिससे हड्डियों को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है और हड्डियां स्वस्थ रहती हैं साथ ही यह आपके दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। [ये भी पढ़ें: खाद्य पदार्थ जो इंफ्लेमेशन से लड़ने में मदद करते हैं]
इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है
खोया में विटामिन बी पाया जाता है जो कि राइबोफ्लेविन है। यह इम्यून सिस्टम को स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करता है। आपको बीमारियों से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम का स्वस्थ रहना जरुरी है।
त्वचा को स्वस्थ रखता है
खोया का इस्तेमाल आप त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए भी कर सकते हैं। यह एक अच्छा एक्सफोलिएटर है जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा की चमक बनाएं रखता है। साथ ही यह रुखी त्वचा को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है।
दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहतर
खोया में विटामिन के होता है जो कि सामान्य तरीके से ब्लड को क्लॉट करने में मदद करता है जिससे शरीर में रक्त की मात्रा बनी रहती है और यह हाई ब्लड प्रेशर की संभावनाओं को कम करता है जिससे दिल का स्वास्थ्य बना रहता है। [ये भी पढ़ें: हेल्दी अनाज जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है]