
Photo credit: vicinito.com
हमारी पृथ्वी कई विटामिन और मिनरल से समृद्ध है। मिट्टी के बने बर्तनों में भी कई गुण होते हैं। प्राचीनकाल से मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। पहले के समय में लोग मिट्टी के बने मटके का इस्तेमाल करते थें और इसी में रखें पानी को पीते थे। इसके कई फायदे भी होते हैं। आजकल लोग रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और ठंडा पानी पीने के लिए मटके की वजह रेफ्रिजरेटर में रखा पानी पीते हैं। मगर अभी भी कुछ घरों में मटके में रखे पानी पीना पसंद करते हैं। मटके में रखे पानी पीने से कई फायदे भी होते हैं साथ ही इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। तो आइए आपको मटके में रखे पानी को पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: संकेत जो बताते है कि आपका नर्वस सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है]
प्राकृतिक रुप से पानी को ठंडा करता है: मिट्टी के बर्तन प्राकृतिक रुप से पानी को ठंडा करने में मदद करता है। मटका सिर्फ पानी को ठंडा नहीं करता है बल्कि कई गुण भी प्रदान करता है। जब आप मटके में पानी रखते हैं तो वाष्पीकरण होता है जिस प्रक्रिया में पानी को हीट के रुप में ऊर्जा के कण मिलते हैं जो गैस में बदलकर हवा में मिल जाते हैं। मटके में छोटे-छोटे छेद होते हैं जो इस प्रक्रिया में मदद करते हैं।
पाचन और मेटाबॉल्जिम में सुधार: प्लास्टिक की बोतल में मिलने वाले पानी में बिस्फेनोल ए (बीपीए) नामक केमिकल पाया जाता है जो शरीर के लिए हानिकारक होता है। मगर मटके के रखा पानी में किसी तरह के केमिकल नहीं होते हैं जो मेटाबॉल्जिम को बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही यह टेस्टेस्टेरोन के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है। पानी में मौजूद मिनरल पाचन में सुधार करने में मदद करता है। [ये भी पढ़ें: स्नैक्स जो आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर नहीं बढ़ाते]
सन स्ट्रोक से रोकथाम: गर्मियों में सन स्ट्रोक की समस्या आम होती है। इससे बचने के लिए मटके में रखे पानी को पीने से कई फायदे होते हैं। इसमें शरीर को जरुरी मिनरल और विटामिन होते हैं जो शरीर में ग्लूकोज के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है और सन स्ट्रोक से रोकथाम करता है।
एल्कलाइन प्रकृति होती है: मिट्टी की प्रकृति एल्कलाइन होती है जो शरीर में पीएच को संतुलित रखने में मदद करता है। मनुष्य के शरीर की प्रकृति एसिडिक होती है। एल्कलाइन मिट्टी एसिडिक वॉटर के साथ रिएक्ट करके पीएच को संतुलित करता है।
गले के लिए फायदेमंद: जिन लोगों को जुकाम, खांसी और अस्थमा की समस्या हो उनके लिए मटके में रखे पानी को पीना फायदेमंद होता है। फ्रिज में रखा ठंडा पानी आपके गले के लिए नुकसानदायक होता है। क्योंकि उससे प्यास नहीं बुझती है और आप बार-बार ठंडा पानी पीते हैं। अचानक से तापमान में बदलाव होने से बीमार होने की संभावना भी बढ़ जाती है। [ये भी पढ़ें: सूखे मेवे खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ]