
Diet Plan for Weight Gain: वजन बढ़ाना चाहते हैं तो डाइट प्लान का सही तरीके से पालन जरूर करें।
Diet Plan for Weight Gain: कुछ लोगों के लिए वजन बढ़ाना आसान नहीं होता है। उन लोगों के लिए वजन बढ़ाना, वजन घटाने की तरह मुश्किल होता है। जो लोग वजन कम करने की सोचते हैं उनको वजन बढ़ाना आसान लगता है। मगर कुछ लोग कितना भी खा लें उनका वजन नहीं बढ़ता है। ऐसे लोगों को वजन बढ़ाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं जिनका वजन आसानी से नहीं बढ़ता है तो आपको डाइट प्लान फॉलो करने की जरुरत है। इस डाइट प्लान की मदद से आप 30 दिनों में वजन बढ़ा सकते हैं। सही तरह से डाइट प्लान फॉलो करने के साथ आपको एक्सरसाइज करना भी जरुरी होता है। एक्सरसाइज, लाइफस्टाइल में बदलाव और डाइट प्लान फॉलो करके 30 दिनों में स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाया जा सकता है। इस डाइट प्लान की मदद से स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। तो आइए आपको इस 30 दिनों वाले डाइट प्लान के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: सिक्स पैक एब्स पाने के लिए बेहतरीन डाइट प्लान]
30 दिनों के लिए डाइट प्लान

नाश्ता:
नाश्ते में 2-3 उबले हुए अंडे, 1 बाउल दूध और सीरियल और 2 टोस्ट खाएं। इसके अलावा आप स्टफ पराठा/पोहा/ उपमा का भी सेवन कर सकते हैं।

नाश्ते के बाद स्नैक्स:
स्नैक्स में फ्रूट जूस या दही में फ्रूट मिलाकर और नट्स का सेवन कर सकते हैं। अगर आपकतो स्मूदी पसंद है तो उसका सेवन करें। इसके अलावा दही के सेवन के अन्य स्वास्थ्य लाभ जानने के लिए क्लिक करें।
लंच:
लंच में 1 बाउल दाल, 2-3 रोटी, फिश, चिकन या अंडा और सब्जियां खाएं। इसके अलावा आप 1 बॉउल चावल के साथ पनीर या दही खाएं।
इवनिंग स्नैक्स:
शाम के समय मिल्क शेक का सेवन करें या आप वेज/ नॉन वेज चीज़ सैंडविच का सेवन करें।
डिनर:
फिश के साथ आलू या वेज ग्रिल्ड सैंडविंच या आप तंदूरी चिकन का सेवन भी कर सकते हैं।
डिनर के बाद स्नैक्स:
सोने से पहले एक गिलास दूध।
इस डाइट प्लान को 30 दिनों तक फॉलों करने से स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाया जा सकता है। इस डाइट प्लान को फॉलो करने के साथ आपको एक्सरसाइज भी करनी होती है। साथ ही लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करने की जरुरत होती है। [ये भी पढ़ें: प्लांट बेस्ड डाइट प्लान क्या है]
वजन बढ़ाने के लिए 30 दिनों का ये डाइट प्लान आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।