
जब हम किसी डाइट प्लान फॉलो करने की बात करते हैं तो हम बात करते हैं संतुलित आहार लेने की। संतुलित आहार का अर्थ है कि आपके शरीर को कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की सही मात्रा मिल रही है ताकि शरीर का स्वस्थ वजन बना रहे और आपके शरीर को सामान्य कार्य करने के लिए जरुरी ईंधन मिलता रहे। हम उम्र के किसी भी पड़ाव में क्यों ना हो, हमारे लिए संतुलित आहार लेना जरुरी होता है। हालांकि आज हम 20 साल के लिए डाइट प्लान की बात करने जा रहे हैं। इस दौर में आपका शरीर विकास की ओर बढ़ रहा होता है। साथ ही इस पड़ाव में आपके लक्ष्य बढ़ते हैं तो आपके शरीर पर दबाव भी बढ़ता है जिसके लिए सही मात्रा में पोषण जरुरी है। आइए जानते हैं कि 20 साल की उम्र के लिए स्वस्थ डाइट प्लान क्या हो सकता है। [ये भी पढ़ें: 14 से 16 साल के किशोरों के लिए डाइट प्लान]
कैलोरी:
दिरभर में शरीर को उर्जा की पूर्ति के लिए कैलोरी की सही मात्रा लेना आवश्यक है। कोई भी 20 वर्षीय व्यक्ति जो अधिक सक्रिया नहीं रहता है, उसे प्रतिदिन 2,400 से 2,600 कैलोरी का सेवन करना चाहिए। जबकि जो व्यक्ति अधिक सक्रिय गतिविधियों (जैसे व्यायाम) में व्यस्त होता है, उसे प्रतिदिन 2,600 से 2,800 कैलोरी का सेवन करना स्वस्थ वजन बनाएं रखने के लिए जरुरी है।
अनाज:
अनाज उर्जा का अच्छा स्रोत होते हैं। अनाज के सेवन से आपको विटामिन-बी, आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम और फाइबर जैसे तत्वों की पूर्ति होती है। अपने कैलोरी के सेवन के अनुसार, आपको दिनभर में 250 से 300 ग्राम अनाज अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप एक कप चावल और एक कप खाने के लिए तैयार अनाज अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। [ये भी पढ़ें: 16 से 19 साल के किशोरों के लिए स्वस्थ डाइट प्लान]
फल:
बहुत से लोग अपने आहार में फलों की प्रचुर मात्रा नहीं शामिल करते हैं जिसके कारण उनका पोषण अधूरा रह जाता है। फलों से आपको विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर आदि मिलते हैं। इसलिए हर रोज खाने में 2 से ढ़ाई कप फल अवश्य लें या एक गिलास फलों का जूस पिएं।
सब्जियां:
20 साल की उम्र को लोगों का स्वभाव अधिकतर ऐसा होता है कि वो हरी और स्वास्थ्यवर्धक सब्जियों से दूर होने लगते हैं। जिससे उनके शरीर को पूरा पोषण नहीं मिलता है। आपको प्रतिदिन अपने खाने में तीन से चार कप सब्जियों को शामिल करना चाहिए। अलग-अलग प्रकार की सब्जियों का सेवन करें ताकि हर तरह के पोषण की कमी पूरी हो।
मांस और बीन्स:
मांस और बीन्स आपके शरीर को प्रोटीन और आयरन देते हैं। आयरन आपके शरीर में उर्जा के स्तर को बनाएं रखता है। प्रतिदिन में आपको 170 ग्राम से 200 ग्राम मीट और बीन्स का सेवन करना जरुरी होता है। [ये भी पढ़ें: इंडियन डाइट की मदद से 4 हफ्ते में घटाएं वजन: जानें पहले सप्ताह का प्लान]