हैवी वर्कआउट, स्ट्रेचिंग करने के बाद शरीर थक जाता हैं। जिसके लिए एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद मांसपेशियों और टिशू को रिपेयर, शरीर को रिकवर करने के लिए कूलडाउन एक्सरसाइज करना जरुरी होता है। कूलडाउन एक्सरसाइज पर अक्सर कम ध्यान दिया जाता है। जिसकी वजह से शरीर को कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिस तरह से एक्सरसाइज करने से पहले वार्मअप करना जरुरी होता है ठीक उसी तरह एक्सरसाइज करने के बाद कूलडाउन होना जरुरी होता है। क्योंकि आप एक्सरसाइज को एकाएक नहीं छोड़ सकते हैं। यह एक्सरसाइज के बार रिकवरी के लिए ठीक नहीं होता है। पोस्ट वर्कआउट रिकवरी के लिए खुद को प्रभावी रुप से कूलडाउन करना जरुरी होता है। तो आइए आपको इन कूलडाउन एक्सरसाइद के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: पैरों को मजबूत बनाने के लिए लंज एक्सरसाइज करने के तरीके]
रस्सी कूदना: शरीर को कूलडाउन करने के लिए रस्सी कूदना एक प्रभावी एक्सरसाइज है। रस्सी कूदना कार्डियो एक्सरसाइज का ही एक हिस्सा है। जिससे हृदय भी स्वस्थ रहता है।
जंपिंग जैक: जंपिंग जैक करते समय गहरी सांस लेने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है साथ ही आपकी मांसपेशियों में ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचने में सुधार होता है। [ये भी पढ़ें: परफेक्ट बाइसेप्स बनाने के लिए करें एक्सरसाइज]
हाई नी: शरीर को कूलडाइन करने के लिए हाई नी बहुत फायदेमंद एक्सरसाइज है। यह शरीर के निचले हिस्से को मजबूती प्रदान करने में मदद करती है।
स्टीम इंजन एक्सरसाइज: स्टीम इंजन एक्सरसाइज में हाई नी और शरीर के ऊपरी हिस्से का मूवमेंट होता है। शरीर को मजबूत बनाने के लिए यह बहुत फायदेमंद होती है।
जागिंग इन द स्पॉट: आप जिस जगह एक्सरसाइज कर रहे हैं वहीं पर जॉगिंग करने से आपको मसल्स बनाने के लिए रेसिसटेंस की जरुरत नहीं होती है। इसे करने से शरीर कूलडाउन हो जाता है। ये भी पढ़ें: एब्डोमिनल मसल्स को मजबूत बनाने के लिए हैंगिंग एक्सरसाइज]