शरीर की संपूर्ण ताकत बढ़ाने के लिए प्लैंक बेहद असरदार एक्सरसाइज है। यह आपके कोर मसल्स को मजबूती देने के साथ हाथ,कंधे, सीना,कमर और पैरों को भी मजबूत बनाती है। प्लैंक एक्सरसाइज की मदद से आप शारीरिक संतुलन को भी बेहतर बना सकते हैं। एब्स को मजबूत बनाने के लिए प्लैंक बहुत ही फायदेमंद है।कोर स्ट्रेंथ के लिए प्लैंक सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से ना किया जाए तो यह शरीर को चोट पहुंचा सकते हैं। प्लैंक को कई तरीकों से किया जा सकता है। तो आइए आपको प्लैंक करने का सही तरीके से बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: ट्राइसेप्स मजबूत बनाने के लिए घर पर की जाने वाली एक्सरसाइज]
फुल प्लैंक:
- इसे करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। उसके बाद हथेलियों को फर्श पर रखें। हथेलियों को फर्श पर रखते हुए ध्यान रखें कि कंधे और हथेली एक ही लाइन में हों।
- उसके बाद अपनी कोहनी को टाइट रखें। अब अपने निचले शरीर के बार को पैरों की अंगुलियों पर रखें।
- इस तरह से थोड़ी देर रहें।
फुल प्लैंक के फायदे:
प्लैंक की इस पोजीशन में रहने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जो शरीर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। कोर मसल्स को मजबूती प्रदान करने के लिए फुल प्लैंक बहुत ही फायदेमंद होते हैं। [ये भी पढ़ें: पुश-अप्स करने का सही तरीका क्या है और इससे मिलने वाले फायदें]
एल्बो प्लैंक:
- जिन लोगों के हाथ कमजोर होते हैं वह इस प्लैंक को करने के लिए कोहनी को फर्श पर रखकर कर सकते हैं। इस प्लैंक की मुद्रा में रह सकते हैं।
- कोहनी के बल प्लैंक करने के लिए हथेलियों की जगह कोहनी को फर्श पर रखें। उसके बाद शरीर के निचले हिस्से के भार को पैरों की अंगुलियों पर रखें। इसे करते समय अपने शरीर को टाइट रखें और थोड़ी देर तक इसी पोजीशन में रहें।
- इसे करने से भी आपके शरीर का संतुलन बना रहता है। [ये भी पढ़ें: डंबल की मदद से बनाएं शानदार कंधें]