वजन कम करने के लिए बर्पी बहुत प्रभावी और आसान एक्सरसाइज है, जो आपके शरीर से अतिरिक्त कैलोरी को घटाता है। बर्पी एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपका शरीर फिर से फिट हो जाता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। सिर्फ 3 मिनट से भी कम में शरीर को इससे ज्यादा मजबूती कोई एक्सरसाइज नहीं दे सकती। बर्पी तेज गति से की जाने वाली एक्सरसाइज है, जिसके 3 रैप के 3 सेट करने चाहिए। यह फंक्शनल ट्रेनिंग की नयी तकनीक है, जो बिना किसी उपकरण के की जाती है। इसे आप अपने कार्डियो वर्कआउट में भी शामिल कर सकते हैं। आइए बर्पी करने का तरीका जानते हैं। [ये भी पढ़ें: खाद्य पदार्थ जिनकी वजह से वजन बढ़ता है]
बर्पी को प्रभावी बनाने के लिए कैसे करें:
1. अपने शरीर के भार को दोनों पैरों पर बराबर डालें और सीधे खड़े हो जाएं।
2. अब नीचे की तरफ आकर अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर एक साथ रखें।
3. अपने दोनों पैरों से एक साथ हवा में किक मारें।
4. शरीर को जमीन पर वापस आते हुए सिर से पैर तक सीधा रखें।
5. अब दोबारा से उठ जाएं।
6. अपने दोनों पैरों को आगे की तरफ लाते हुए ऊपर खड़े हो जाएं।
7. अब कूदें और अपने दोनों हाथों से ताली बजाएं। [ये भी पढ़ें: अपने कार्डियो वर्कआउट को बेहतर कैसे बनाएं]
बर्पी एक्सरसाइज करने से क्या फायदें मिलते हैं:
बर्पी आपके शरीर से जल्दी और ज्यादा मात्रा में कैलोरी घटाता है। बहुत सारी एक्सरसाइज करने की जगह एक ही प्रभावी एक्सरसाइज को करना बेहतर विकल्प होता है, क्योंकि इससे आपका समय बचता है। यह फंक्शनल ट्रेनिंग का हिस्सा है, जिसके शुरुआत में सिर्फ 3 रैप के 3 सेट करने चाहिए। बर्पी से आपके हाथों, छाती, ग्लूट, हैमस्ट्रिंग और एब्स की मसल्स पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है और इस एक्सरसाइज से आपके पैर भी मजबूत बनते हैं। इसकी सबसे अच्छी खासियत यह है कि आप इसे अपने पुराने वर्कआउट रूटीन में ही शामिल कर सकते हैं। [ये भी पढ़ें: प्लियोमेट्रिक वर्कआउट क्या होता है और इसे कैसे करें]