डंबल के साथ एक्सरसाइज करना वर्कआउट करने का सबसे बेहतर तरीका है, साथ ही आप डंबल का इस्तेमाल घर पर भी बड़े आराम से कर सकते हैं। डंबल वर्कआउट करने से सीधा दबाव आपकी लक्षित मसल्स पर पड़ता है, जिस वजह से वह मसल्स मजबूत और विकसित होती है। डंबल एक्सरसाइज के लिए आपको किसी बेंच की जरुरत नहीं होती, इसलिए यह वर्कआउट घर पर भी जिम जैसा नतीजा देता है। आइए जानते हैं कि डंबल वर्कआउट की कौन-कौन सी एक्सरसाइज आप घर पर ही कर सकते हैं। [ये भी पढ़ें: स्क्वाट करने का सही तरीका क्या है]
1.फ्लोर प्रेस: डंबल की मदद से की जाने वाली यह बहुत प्रभावी एक्सरसाइज है। फ्लोर प्रेस आपकी छाती के साथ ट्राइसेप्स मसल्स पर भी प्रभाव डालता है। फ्लोर प्रेस करने से बेंच प्रेस की वजह से होने वाला कमर दर्द भी नहीं होता है और आपकी मसल्स तेजी से विकसित होती है। आप इसे दो डंबल या एक डंबल की मदद से भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए जमीन पर सीधा लेट जाएं और पैरों को मोड़ लें। अब डंबल को पकड़कर हाथों को ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं जबतक कि आपकी ट्राइसेप्स मसल्स जमीन को छूने ना लगे।
2.चेस्ट फ्लोर फ्लाई: चेस्ट फ्लोर फ्लाई आपकी छाती, बाइसेप्स और कंधों की मसल्स पर प्रभाव डालती है। इसके लिए आप जमीन पर लेट जाएं और दोनों हाथों में डंबल ले लीजिए। अब अपने कंधों को सीधा रखकर दोनों डंबल को छाती के ऊपर आपस में मिलाएं। अब जबतक आपकी दोनों कोहनियां जमीन को छू नहीं जाती, हाथों को नीचे लाते रहें। ध्यान रहे कि यह प्रक्रिया दोनों हाथों से एक साथ चलती रहे और किसी भी तरह का असंतुलन बनना नहीं चाहिए। [ये भी पढ़ें: पीवीसी पाइप की मदद से वार्म-अप कैसे किया जा सकता है]
3.फ्लोर पुलोवर: फ्लोर पुलोवर आपकी छाती, कमर की लैट्स मसल्स और कंधों पर असर करती है। जमीन पर सीधा लेट जाएं और अपनी कमर को भी बिल्कुल सीधा रखें। दोनों हाथों से एक ही डंबल को पकड़ें। अब इस डंबल को छाती के ऊपर उठाएं और फिर पीछे ले जाएं जबतक कि डंबल सिर के ऊपर जमीन पर ना छू जाए। ध्यान रहे कि डंबल को कस कर पकड़ें और सांसों को धीरे-धीरे अन्दर-बाहर छोड़ते रहें। [ये भी पढ़ें: क्रंचेज एक्सरसाइज करने का सही तरीका क्या है]