
Pregnancy Diet: प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन जरुर करना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान हेल्दी डाइट का सेवन करना जरुरी होता है। इस दौरान शरीर को अधिक मात्रा में पोषक तत्वों की जरुरत होती हैं ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें। प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले बदलावों के लिए आपको स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरुरी होता है ताकि शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी ना हो। प्रेग्नेंसी के दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान आपको 300-500 कैलोरी का ज्यादा सेवन करना चाहिए क्योंकि यह आपके साथ बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। हेल्दी डाइट का सेवन करने से डिलिवरी के बाद और वजन कम करने में भी आसानी होती है। तो आइए आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं जिनका प्रेग्नेंसी के दौरान सेवन करना चाहिए। [ये भी पढ़ें: Pregnancy Fitness: गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने के लिए टिप्स]
Pregnancy diet: प्रेग्नेंसी के दौरान कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन करें
डेयरी प्रोडक्ट
हरी सब्जियां
अंडा
शकरकंद
सूखे मेवे
डेयरी प्रोडक्ट:

भ्रूण के विकास के लिए प्रोटीन और कैल्शियम का सेवन जरुरी होता है। कैल्शियम और प्रोटीन के लिए डेयरी प्रोडक्ट का सेवन फायदेमंद होता है। डेयरी प्रोडक्ट में प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा विटामिन, मैग्नीशियम, जिंक और फॉस्फोरस के साथ प्रोबायोटिक भी होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
हरी सब्जियां: पत्ती वाली सब्जियों और ब्रोकली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन के, विटामिन ए, फोलेट, आयरन और पोटेशियम होता है जो इम्यून सिस्टम और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इन सब्जियों में उच्च मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो गर्भवती महिला को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह फूड बच्चे के वजन कम होने के खतरो को भी कम करता है।
अंडा:

अंडे में महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। जो मां के साथ-साथ बच्चे के लिए भी फायदेमंद होते हैं। एक अंडे में 77 कैलोरी के साथ, प्रोटीन, फैट, विटामिन और मिनरल होते हैं। यह मिनरल बच्चे के दिमाग के लिए फायदेमंद होता हैय़
शकरकंद: शकरकंद में मौजूद बीटा-केरोटिन शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। विटामिन ए भ्रूण के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। एक शकरकंद में 100-150 ग्राम बीटा-केरोटिन होता है।
सूखे मेवे: सूखे मेवों से भी ताजे फल जितने पोषक तत्व मिलते हैं। सूखे मेवों में विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम भी होते हैं।जो मां के साथ बच्चे के स्वस्थ विकास में मदद करता है।
[जरुर पढ़ें: भारतीय खाद्य पदार्थ जिनका सेवन गर्भावस्था के दौरान करना चाहिए]
प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करके मां के साथ बच्चे का भी स्वस्थ विकास होता है। इस आर्टिकल को इंग्लिश(English)में भी पढ़ें।