
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरुरी होता है। गर्भवती महिलाओं के खान-पान का सीधा असर उनके साथ-साथ उनके शिशु के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। गर्मियों के दौरान शरीर के तापमान को सही बनाए रखने के लिए और शिशु को गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए महिलाओं को कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जिनका गर्मियों के दौरान सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी होता है। [ये भी पढ़ें: गर्भावस्था के दौरान कौन से शाकाहारी खाद्य पदार्थों का सेवन करें]
1.तरबूज: तरबूज अत्यंत स्वास्थ्यवर्धक फल होता है। तरबूज में 92 प्रतिशत तक पानी होता है साथ ही पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते है जो कि शरीर को स्वस्थ और हाइड्रेट बनाए रखते हैं। इसलिए गर्भावस्था में गर्मियों के दौरान तरबूज खाना फायदेमंद होता है।
2. खीरा: खीरे में 96 प्रतिशत पानी होता है। खीरा खाने से गर्भावस्था के दौरान शरीर हाइड्रेट बना रहता है साथ ही विटामिन ए और अन्य पोषक तत्व होने के कारण इसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी होता है। [ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान इमली का सेवन क्यों फायदेमंद होता है]
3. ब्लूबेरी: स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेरीज स्वास्थ्यवर्धक भी होती है। ब्लूबेरी में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, पोटेशियम, फोलेट आदि पोषक तत्व होते हैं जो माता और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। इसलिए गर्मियों के दौरान ब्लूबेरी का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए जरुरी होता है।
4. पुदीना: पुदीने में मिन्थॉल होता है जो कि शरीर को ठंडा बनाए रखता है। साथ ही इसमें मौजूद इसमें विटामिन ए, बी-6, सी, ई, के, बीटा-कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। पुदीने में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। इसलिए गर्मियों में पुदीने के रस का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी होता है।
5.ग्रीक योगर्ट: ग्रीक योगर्ट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होने के साथ-साथ शरीर को ठंडा करने वाले गुण होते हैं। ग्रीक योगर्ट में आवश्यक हेल्दी फैट्स भी होते हैं इसलिए गर्मियों के दौरान गर्भवती महिलाएं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ग्रीक योगर्ट का सेवन कर सकती हैं। [ये भी पढ़ें: गर्भवती महिलाओं को पालक का सेवन क्यों करना चाहिए]