
Asthma in Babies: अगर बच्चे को अस्थमा है तो उसे सांस लेने में कठिनाई होगी।
Asthma in Babies: जब बच्चा मां के गर्भ में होता है, तो माँ को अतिरिक्त सावधान रहने की जरुरत होती है। मां की हर चीज और उनका आहार आदि बच्चे को भी प्रभावित करता है। अक्सर अपने माता-पिता से कुछ संक्रमणों के जीन्स शिशु को मिलते हैं। इसके कारण बच्चे को क्रोनिक और गंभीर डिसऑर्डर हो सकते हैं। इसलिए माँ हमेशा इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह क्या खाती है और करती है। अस्थमा एक बहुत आम एलर्जी है जो संक्रमण के फैलने और कई अन्य कारकों के कारण हो सकती है। ब्रोन्कियल ट्यूब्स में सूजन होने से सांस की परेशानी होती है। माता-पिता के जीन्स के अलावा धूल और प्रदूषण भी इसके प्रमुख कारक हैं। यहां कुछ लक्षण दिए गए हैं जो बताते हैं कि बच्चे को अस्थमा है। [ये भी पढ़ें: बच्चे को खांसी और जुकाम होने पर क्या करें]
Asthma in Babies: लक्षण जो बताते हैं कि बच्चे को अस्थमा है
- सांस लेने में परेशानी
- घरघराहट/खरखराहट
- बहुत ज्यादा खांसी
- खाने में परेशानी
सांस लेने में परेशानी
कभी-कभी आप नोटिस करते हैं कि बच्चे को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। यहां तक कि बहुत प्रयास करने के बाद भी वह ठीक से सांस लेने में असमर्थ है। यह बच्चे में अस्थमा का प्रारंभिक संकेत है।
घरघराहट/खरखराहट

शिशु सांस लेते वक्त के अगर आवाज़ कर रहा है तो आपको इस स्थिति को अनदेखा नहीं करना चाहिए और जल्द ही डॉक्टर से मिलना चाहिए।
बहुत ज्यादा खांसी
अत्यधिक और लगातार खांसी बच्चे में अस्थमा का स्पष्ट संकेत हैं। इससे पता चलता है कि कुछ ऐसा है जो बच्चे के एयरवेज को बंद कर रहा है और सूजन पैदा कर रहा है। जिसके कारण बच्चा ठीक से सांस लेने में असमर्थ है।
खाने में परेशानी
कभी-कभी, अस्थमा के कारण बच्चा ठीक से कुछ भी खाने में असमर्थ होता है। यहां तक कि बच्चे को स्तनपान करने में भी मुश्किल होती है। बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति ना होने के कारण ऐसा होता है। यदि ऐसा अक्सर हो रहा है, तो आपको जितना जल्दी हो सके अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए।
[जरुर पढ़ें: बच्चे को सांस लेने में हो रही है दिक्कत तो अपनाएं ये तरीके]
ये कुछ स्पष्ट संकेत हैं जो बताते हैं कि बच्चे को अस्थमा की समस्या है। आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।