
माता-पिता के लिए बच्चों का पालन-पोषण आसान काम नहीं होता है। यह उनके जीवन के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक होता है। आपको बच्चे को बचपन से लेकर बड़े होन तक जीवन के हर पहलू के बारे में बताना होता है। हर माता-पिता चाहते हैं कि वह अपने बच्चों की हमेशा हिफाजत करें। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे के चेहरे पर हमेशा खुशी रहे वह कभी भी उदास ना हों। इसलिए बच्चे के पालन-पोषण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। यह बातें बच्चों के भी काम आती हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि बच्चे का पालन-पोषण करते समय़ किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। [ये भी पढ़ें: हाई-कैलोरी फूड जिनका सेवन बच्चों के लिए लाभकारी होता है]
सही उदाहरण पेश करें: बच्चे अपने माता-पिता के नक्शे कदमों पर ही चलते हैं। तो आप जिस भी तरह से चीजें करते हैं बच्चे भी आगे चलकर वो ही करते हैं। इसलिए हमेशा बच्चों के सामने खुश इंसान बनें ताकि वह भी खुश रहें।
ज्यादा खिलौने ना दें: आपको लगता हो शायद बच्चा नए खिलौने खरीदने से खुश होता है। हालांकि यह सच्ची खुशी नहीं होती है। खुशी दिल से मिलती है किसी बाहरी चीज से नहीं। [ये भी पढ़ें: बच्चों में ओरल थ्रश को कम करने के लिए घरेलू उपाय]
आभार व्यक्त करना सिखाएं: बच्चे को हर छोटी चीज पर आभार व्यक्त करना सिखाना चाहिए। उन्हें इस बात का आभार व्यक्त करना सिखाना चाहिए कि उनके पास जीवन में में जो खुश भी है उससे हमेशा खुश रहें। साथ ही बाकि चीजों के लिए भी आभार व्यक्त करवाएं।
सकारात्मक सोच रखने की कोशिश करें: जब भी अपने बच्चे से बात करें उन्हें हमेशा जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखना सिखाएं। बच्चे को हमेशा किसी चीज को आशा नहीं खोनी चाहिए इस बारे में बताना चाहिए।
छोटी चीजों को लेकर सराहना करें: जब आपका बच्चा कुछ करने के लिए प्रयास करता है तो उनकी सराहना करें। उनसे कुछ बहुत बड़ा और अच्छे की उम्मीद ना करें। आपके प्यार भरे शब्द उनको सकारात्मक महसूस करा सकते हैं जिससे वह और अच्छा करने की कोशिश करेंगे। [ये भी पढ़ें: खाद्य पदार्थ जो शिशु को दांत आने पर खिलाने चाहिए]