
Oatmeal For Babies: बच्चों को ओट्स खिलाना उनकी सेहत के लिए लाभकारी होता है
Oats For Babies: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ओट्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह फाइबर, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है। बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी के लिए ओट्स का सेवन फायदेमंद होता है। हालांकि नवजात शिशु का पाचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता है लेकिन 6 महीने की उम्र के बाद बच्चे को दूध के साथ ओट्स का सेवन करवाया जा सकता है। बच्चों को पोषक तत्व प्रदान करने के लिए ओट्स का सेवन कराना फायदेमंद होता है। ओट्स में मौजूद पोषक तत्व ग्लूटन-फ्री होते हैं इसलिए इनका सेवन करने से शिशु को ग्लूटन एलर्जी की समस्या नहीं होती है। आइए जानते हैं कि शिशु को ओट्स खिलाने के क्या फायदे होते हैं।[ये भी पढ़ें: वैक्सीनेशन के बाद शिशु को होने वाले दर्द को कम करने के उपाय]
Oats For Babies: बच्चों को ओट्स खिलाने के लाभ
- शिशु को ओट्स कब और क्यों खिलाएं
- इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है
- पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है
- कब्ज की समस्या नहीं होती
- बच्चों के लिए उपयोगी ओट्स
1. शिशु को ओट्स कब और क्यों खिलाएं-

जन्म के 6 महीने बाद शिशु को ओट्स का सेवन करवाया जा सकता है। ओट्स में फाइबर, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी और बी-6, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, सेलेनियम आदि पोषक तत्व होते हैं। ओट्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और इनका सेवन करने से बच्चों को बार-बार भूख भी नहीं लगती है इसलिए शिशु को जन्म के 6 महीने बाद दूध के साथ-साथ ओट्स का सेवन करवा सकते हैं।
बच्चों को ओट्स खिलाने के फायदे-
2. इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है- ओट्स में बीटा-ग्लूकॉन होता है जो कि बच्चों के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है।
3. पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है-

बच्चों को ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करवाना चाहिए जिससे उसके पाचन तंत्र पर प्रभाव ना पड़े। ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी होता है जो कि शिशु के पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है। जिस वजह से शिशु को ओट्स खिलाना फायदेमंद होता है।
4. कब्ज की समस्या नहीं होती- ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है इसलिए इसका सेवन करने से बच्चों को कब्ज नहीं होती है। यहीं कारण है की बच्चों को ओट्स खिलाना फायदेमंद होता है।
5.बच्चों के लिए उपयोगी ओट्स- बच्चों को अनप्रोसेस्ड ओट्स का सेवन करवाना चाहिए क्योंकि इन्हे पकाना आसान होता है साथ ही ये पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। आप संपूर्ण अनाज को मिलाकर घर पर भी ओट्स बनाकर बच्चे को सेवन करा सकते हैं।[ये भी पढ़ें: शिशु को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए उपाय]
बच्चों को दूध के साथ दलिया खिलाना उनके स्वास्थ्य के उन्हें ऊर्जा प्रदान करने के लिए भी लाभकारी होता है।