
photo credit: gardeningknowhow.com
गर्मियों में शरीर को तरोताजा करने वाला फल तरबूज शरीर के लिए फायदेमंद होता है साथ ही इसके बीज भी शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। तरबूज के बीज में प्रोटीन, विटामिन बी, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, जिंक होते हैं। इसके साथ ही तरबूज के बीज में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। आप तरबूज के बीज का सेवन इन्हें सुखाकर भूनकर खा सकते हैं। आप इसमें दालचीनी पाउडर या नींबू का रस डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे स्वाद बढ़ जाता है। आप इसका सेवन स्नैक्स के रुप में भी कर सकते हैं। भूने हुए तरबूज के बीज के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। तो आइए आपको इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: ज्यादा प्याज खाना हो सकता है खतरनाक, शरीर पर पड़ सकते हैं ये दुष्प्रभाव]
थकान दूर करते हैं:
थोड़े से तरबूज के बीज का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है जो थकावट से लड़ने में मदद करते हैं। तरबूज के बीज हीमोग्लोबिन के लिए फायदेमंद होते हैं जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। बीजों में मौजूद आयरन कैलोरी को ऊर्जा में बदलने में मदद करते हैं। साथ ही इम्यून सिस्टम को पोषक तत्व पहुंचाते हैं।
ब्लडप्रेशर कंट्रोल रखता है: तरबूज के बीजों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होते हैं जिसमें अमीनो एसिड होते हैं। इनमे में एक आरजिनाइन अमीनो एसिड होता है जिसका उत्पादन होने से ब्लडप्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है। तरबूज के बीज में मैग्नीशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियमित करने में मदद करता है। [ये भी पढ़ें: अत्यधिक केले के सेवन से होने वाले नुकसान]
हृदय स्वस्थ रखता है:
तरबूज के बीजों में उच्च मात्रा में मोनोसैचुरेटिड और पॉलीअनसैचुरेटिड फैटी एसिड होते हैं जो हार्ट अटैक से रोकथाम करते हैं। ये स्वस्थ फैट कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है: मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और वर्कआउट के कारण होने वाले दर्द को दूर करने के लिए तरबूज के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। तरबूज के बीजों में एल-सिट्रुलाइन होता है जो टिशू की मरम्मत करने में मदद करता है। इससे मांसपेशियों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। [ये भी पढ़ें: ब्राजील नट्स का सेवन करने से होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ]