
photo credit: liversupport.com
पपीते उन फलों में से एक जिसमें उच्च मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह त्वचा और शरीर के बाकि अंगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पपीते के साथ रोजाना इसके बीजों का सेवन करना भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बहुत से लोग पपीते के बीजों को फेंक देते हैं। लेकिन अब इन्हें फेंकना बंद कर दें। इन छोटे बीजों को खाया जा सकता है। इसमें भी सरसों की तरह स्वाद होता है। आप इनका इस्तेमाल काली मिर्च की जगह भी कर सकते हैं। पपीते के बीज में उच्च मात्रा में फिनोलिक और फ्लेवोनॉइड यौगिक होते हैं। साथ ही इनमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस होते हैं। यह एक बहुत ही अच्छे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। पपीते के बीजों का इस्तेमाल सुखाकर, पाउडर बानकर कर सकते हैं। तो आइए आपको पपीते के बीज से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: तरबूज के बीज से होने वाले स्वास्थ्य लाभ]
पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है: पपीते के बीज में मौजूद एंजाइम प्रोटीन फाइबर को तोड़ने में मदद करते हैं। ताकि प्राकृतिक रुप से पाचन की प्रक्रिया चलती रहे। पपीते के बीज में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो फूड पॉइजनिंग की समस्या को दूर करने में मदद करता है। रोजाना 1 चम्मच पपीते के बीज का सेवन करने से पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता रहता है।
सूजन कम करते हैं: पपीते के बीज में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं। इसमें मौजूद पेपेन और चामोपोपेन एंजाइम सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपको जोड़ों में दर्द की समस्या है तो रोजाना 1 चम्मच पपीते के बीज का सेवन करें। [ये भी पढ़ें: अत्यधिक केले के सेवन से होने वाले नुकसान]
लिवर को साफ करता है: पपीते के बीज लिवर और किडनी से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। पपीते के बीज में प्रोटियोलिटिक एंजाइम होते हैं जो लिवर से पाचन के लोड को कम करते हैं। इसके लिए पपीते के ताजे बीजों के साथ 1 चम्मच मिलाकर ग्राइंड कर लें। अब इसमें 10 बूंद नींबू के रस की मिलाएं। इस जूस को दिन में 1 या 2 बार पिएं। इस तरह से महीने में एक बार करें।
बैक्टीरिया को दूर रखता है: थोड़े से पपीते के बीज का सेवन करने से शरीर में बैक्टीरिया घुसने से रोकथाम होती है। बुरे बैक्टीरिया जो हमारे शरीर में नहीं होने चाहिए पपीते के बीज उन्हें नष्ट करने में मदद करते हैं। [ये भी पढ़ें: ज्यादा प्याज खाना हो सकता है खतरनाक, शरीर पर पड़ सकते हैं ये दुष्प्रभाव]