
Fish Smell: मछली की गंध को कैसे दूर करें
Fish Smell: मछली का सेवन करना कई लोगों को पसंद है लेकिन इसकी दुर्गंध हर किसी को अच्छी नहीं लगती है। अक्सर मछली बनाने के बाद इसकी दुर्गंध पूरे घर में फैल जाती है जिसकी वजह से कई लोगों को उल्टी जैसा महसूस भी होने लगता है। कई बार मछली के दुर्गंध की वजह से आपको शर्मिंदगी भी महसूस होने लगती है, खासतौर पर तब जब आपके घर में कोई मेहमान आया हो। ऐसे में यदि आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ आसान से टिप्स का पालन कर सकते हैं और इस दुर्गंध से निजात पा सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप अपने घर को सुगंधित बना सकते हैं। [ये भी पढ़ें: Remedies for better taste: मुंह के खराब स्वाद को ठीक करने के लिए घरेलू उपचार]
Fish Smell: घर से मछली की दुर्गंध को कैसे कम करें
- मछली बनाने से पहले, बनाते वक्त और बाद में पंखा चालू कर लें
- सुगंधिक मोमबत्ती जलाएं
- खिड़की, दरवाएं खोल दें
- रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करें
- बर्तन और किचन को तुरंत धो लें
मछली बनाने से पहले, बनाते वक्त और बाद में पंखा चालू कर लें:
मछली बनाते वक्त और बनाने के बाद ध्यानपूर्वक आप पंखा चालू जरूर कर लें क्योंकि इससे आपके घर के दुर्गंध बाहर चले जाएंगें। घर में मोजूद दुर्गंधित महक बाहर चले जाएंगें।
सुगंधिक मोमबत्ती जलाएं:
मछली बनाने के बाद आप सुगंधित मोमबत्ती जला दें ताकि इसकी महक से आपके घर की दुर्गंध कम हो जाती है और घर खूशबूदार हो जाता है। लेमन और पीपरमिंट सेंट वाली मोमबत्ती आपके घर से किसी भी खाने की दुर्गंध को कम देती हैं।
खिड़की, दरवाएं खोल दें:
मछली की दुर्गंध को दूर करने के लिए आप अपने घर के खिड़की और दरवाजें को पूरी तरह खोल दें। इससे आपके घर की दुर्गंध कम हो जाएंगी और आपको किसी प्रकार का असहजता भी महसूस नहीं होगा।
रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करें:
रूम फ्रेशनर आपके घर के मछली के दुर्गंध को कम कर देता है और खूशबूदार बना देता है। इसलिए जब भी आप मछली बनाएं तो उसके तुरंत बाद रूम फ्रेशनर छिड़क दें ताकि आपको अच्छा महसूस हो।
बर्तन और किचन को तुरंत धो लें:
मछली बनाने के तुरंत बाद यदि आप बर्तन और किचन को गुनगुने पानी और विनेगर से धो लेते हैं तो भी आप मछली के दुर्गंध से निजात पा सकते हैं। ये आपके घर में दुर्गंध को फैलना से बचाता है। [ये भी पढ़ें: Remedies for tailbone pain: टेलबोन में होने वाले दर्द के लिए घरेलू उपचार]
मछली बनाने के बाद उसके कारण होने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स का पालन कर सकते हैं।