
शरीर पर लालीपन को दूर करने के लिए कई घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है।
शरीर पर लालीपन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। खासकर यह त्वचा के स्वस्थ ना होने का संकेत होता है। त्वचा के लालीपन के पीछे का कारण केमिकल का रिएक्शन, एलर्जी, सनबर्न भी हो सकते हैं। खुजली की वजह, दर्द, जलन की वजह से भी त्वचा पर लालीपन आ जाता है। लालीपन को दूर करने के लिए केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करने की बजाय घरेलू उपायों की मदद लेनी चाहिए। कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से इस लालीपन को दूर किया जा सकता है। तो आइए आपको इन घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: गर्मियों में खुजली होने के पीछे क्या कारण होते हैं]
शरीर पर लालीपन(Redness) के घरेलू उपाय
खीरे का मास्क(Cucumber mask)
ग्रीन टी(green tea)
नारियल तेल
एलोवेरा
पेट्रोलियम जेली(Petroleum jelly)
खीरे का मास्क: खीरे में हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो त्वचा को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसकी मदद से त्वचा पर खुजली और लालीपन कम होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए खीरे को कद्दूकस करके शरीर पर मास्क की तरह 30 मिनट तक लगाएं। [ये भी पढ़ें: खीरा कैसे आपकी आंखों के लिए फायेदमंद हो सकता है]
ग्रीन टी:

ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और त्वचा को पुनर्जीवित करने के गुण होते हैं जो त्वचा पर होने वाले लालीपन को कम करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए ग्रीन टी बनाकर उसे रेफ्रिजिरेटर में ठंडा करने के लिए रख दें। ठंडा हो जाने के बाद कॉटन बॉल की मदद से इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इसके बेहतर परिणाम के लिए दिन में तीन बार लगाएं।
नारियल तेल: नारियल तेल त्वचा के लिए सबसे अच्छा मॉइश्चराइजर है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखकर लालीपन को कम करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले शरीर को पानी से धो लें उसके बाद कॉटन पैड की मदद से शरीर पर नारियल तेल लगाकर मसाज करें। 30 मिनट बाद शरीर को धो लें। [ये भी पढ़ें: नारियल तेल के इस्तेमाल से होने वाले स्वास्थ्य लाभ]
एलोवेरा:

एलोवेरा में त्वचा पर होने वाली सूजन को कम करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए शरीर को गुनगुने पानी से धो लें। उसके बाद ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। उसके बाद गुनगुने पानी से शरीर को धोएं। [ये भी पढ़ें: Skin Hydration: एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से कैसे करें त्वचा को हाइड्रेट]
पेट्रोलियम जेली: त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए कई सालों से पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह ड्राई स्किन की समस्या दूर करने में मदद करता है जिसकी वजह से लालीपन होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सामान्य पानी से शरीर को धोकर सुखा लें। उसके बाद प्रभावित क्षेत्र पर पेट्रोलियम जेली रातभर के लिए लगे रहने दें। हर रोज सोने से पहले ऐसा करें।
[जरुर पढ़ें: आर्मपिट रैशेज दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय]
शरीर पर लालीपन से परेशान हैं तो उसके लिए कई घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। इस आर्टिकल को इंग्लिश(English) में भी पढ़ें।