
शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा की जरुरत होती है और शरीर को ऊर्जा पोषक तत्वों के सेवन से मिलती है। इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए, इंफेक्शन से लड़ने के लिए, उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने के लिए हर्ब्स एक प्राकृतिक स्त्रोत हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। तो आइए आपको इन हर्ब्स के बारे में बताते हैं जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करेंगे। [ये भी पढ़ें: दांत दर्द की समस्या में फायदेमंद होते हैं ये हर्ब्स]
1-ग्रीन टी: ग्रीन टी के कई फायदे होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट समय से पहले एजिंग की समस्या को कम करता है और आपके अंदर ऊर्जा लाता है। कॉफी के तरह ग्रीन टी में भी कैफीन होता है लेकिन कॉफी की तरह इससे कोई समस्या होने का खतरा नहीं रहता है।
2-लहसुन: लहसुन एक ऐसा हर्ब्स है जिसके एंटीबैक्टीरियल गुण इम्यून को सपोर्ट करते हैं। लहसुन का सेवन करने से लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ता है। जो शरीर में ऊर्जा का उत्पादन करने में मदद करते हैं। [ये भी पढ़ें: जानिए बालों को घना करने के लिए कुछ खास हर्ब्स के बारे में]
3-अश्वगंधा: यह एक बहुत ही प्रचलित एनर्जी बूस्टिंग हर्ब्स है। यह शरीर में स्टेमिना, एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसे दीर्घायु को बढ़ावा देने के और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में भी प्रभावी माना जाता है।
4-कोको: चॉकलेट को एक अच्छा एनर्जी बूस्टर कहा जाता है। पर क्या आपको पता है चॉकलेट को एनर्जी बूस्टर क्यों कहा जाता है। इसमें मौजूद कोको थीयोब्रोमीन शरीर के तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है। जिसकी वजह से शरीर में ऊर्जा पैदा होती है। इसलिए चॉकलेट को एनर्जी बूस्टर कहा जाता है।
5-रेशी मशरूम: रेशी मशरुम एक बहुत ही प्रभावी हर्ब्स है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए जाना जाता है। यह हर्ब्स शरीर में ऊर्जा के लेवल को बढ़ा देता है। इसके साथ ही रेशी मशरुम कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
6-मुलेठी: मुलेठी शरीर में ऊर्जा के लेवल और स्टेमिना को बढ़ाने में मदद करता है। नेचुरल न्यूज स्टडी के मुताबिक यह अधिवृक्क ग्रंथियों से हार्मोन के उत्पादन को विनियमित करने का काम करता है। यह हार्मोंस कुछ रासायनिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से प्रेरित तनाव से जुड़े होते हैं। [ये भी पढ़ें: जानिए गुड़हल के फूल से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में]