
Photo Credit: camieg.fr
शरीर को डिटॉक्स करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो जाती है। इससे आपका मूड सही होता है, तनाव कम होता है, ऊर्जा बढ़ाता है, त्वचा को निखारता है और नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। शरीर में एक नेचुरल डिटॉक्स सिस्टम होता है जो इसे हानिकारक विषाक्त पदार्थों से दूर रखने में मदद करता है। लेकिन इसके बावजूद शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। शरीर में अधिक विषाक्त पदार्थ होने की वजह से महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान हो सकता है। तो इसलिए शरीर को डिटॉक्स करना बहुत आवश्यक होता है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए किसी प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ हर्ब्स की मदद से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं किन हर्ब्स की मदद से अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। [ये भी पढ़ें: जानें उन हर्ब्स के बारे में जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मददगार हैं]
डांडेलियन: डांडेलियन में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड होता है जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ये बाइल प्रोडक्शन को समर्थन करता है और बाइल शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है।
लहसून:
लहसून में सल्फर होता है जो शरीर के हानिकारक माइक्रोब्स को नष्ट करता है जिसके कारण पेट में टॉक्सिंस बढ़ता है। यह ग्लूटाथियोन के उत्पादन को बढ़ाकर डिटॉक्सीफिकेशन में सहायता करता है जो पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने मदद करता है। [ये भी पढ़ें: फूड पॉइजनिंग और पाचन से संबंधित समस्या को दूर करने के लिए मददगार है तुलसी]
धनिया: धनिया में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन्स होता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। धनिया के सेवन से आपके पेशाब के जरिए शरीर में होने वाला एमिनोलेवुलिनिक एसिड बाहर निकल जाता है, जो कि आपके आहार में लेड के सेवन के साथ बढ़ाता रहता है और स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है। इसमें और भी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
अदरक:
अदरक में जिंजेरॉल्स और शोगॉल्स होता है जो पेट के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसके सेवन से शरीर से अत्यधिक पसीना आता है जिसके जरिए शरीर का के सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
मुलेठी:
मुलेठी में लैक्जेटिव क्वालिटी होता है जो शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है। इसमें हेपाटोप्रोटेक्टिव प्रॉपर्टिज होता है जो लिवर को डिटॉक्स करता है। [ये भी पढ़ें: चेहरे और बालों के लिए फायदेमंद है अजवाइन]