
benefits of ratanjot :रतनजोत हर्ब सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी होता है।
benefits of jatropha: रतनजोत(जेट्रोफा) स्वास्थ्य के लिए एक लाभकारी हर्ब माना जाता है। पुराने समय से ही रतनजोत के पत्तों का इस्तेमाल स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। रतनजोत के पत्तों और फल का इस्तेमाल त्वचा से दाग-धब्बे मिटानें, त्वचा की समस्याओं को दूर करने, बालों को काला बनाने और मिर्गी जैसी बीमारियों में उपचार करने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं कि रतनजोत(जेट्रोफा) हर्ब के क्या कुछ फायदे हो सकते हैं। [ये भी पढ़ें: इन फायदों को जानकर आप रोज खाएंगे दालचीनी]
benefits of jatropha: स्वास्थ्य के लिए रतनजोत हर्ब के फायदे
- त्वचा को बेदाग बनाता है
- सूजन को कम करता है
- बुखार को ठीक करता है
- दर्द को कम करता है
1.त्वचा को बेदाग बनाता है-

रतनजोत के पत्तों में त्वचा को साफ करने के अद्भुत गुण होते हैं जो त्वचा पर से चिकनपॉक्स के जिद्दी दागों को भी साफ कर देता है। रतनजोत के पत्तों को पीसकर इसका रस निकाल लें और नारियल के तेल में मिलाकर कुछ दिन लगाने से ही त्वचा निखरी और बेदाग बनती है।
2. सूजन को कम करता है- रत्नजोत के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं इसलिए दांतों और मसूडों की सूजन को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करना लाभकारी होता हैं। रतनजोत के रस को दांतों और मसूडों पर लगाने से सूजन कम हो जाती है।
3. बुखार को ठीक करता है- रतनजोत में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं जिससे बीमारियों से बचाव होता है। रतनजोत के पत्तों को बीमार व्यक्ति के सिर पर रखने से सिरदर्द कम हो जाता है।
4. दर्द को कम करता है- जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए भी रत्नजोत के पत्ते लाभकारी होते हैं। यह प्राकृतिक रप से दर्द को कम करने के लिए लाभकारी होते हैं साथ ही सूजन को भी कम करते हैं।
[जरुर पढ़ें: शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है काली मिर्च]
रतनजोत हर्ब की मदद से ये सभी लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।