
marigold benefits : गेंदे का फूल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हर्ब होता है।
marigold benefits : गेंदे का फूल पीले और नारंगी रंग में पाया जाना वाला एक खूबसूरत फूल होता है। भारतीय घरों में इसका इस्तेमाल पूजा और घर को सजाने के लिए किया जाता है। गेदें का फूल सिर्फ साज-सज्जा के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। गेंदा दरअसल एक हर्ब होता है जिसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं। गेदें के औषधिय गुणों के कारण इसे शरीर के लिए एक बेहद लाभकारी औषधी माना जाता है। आइए जानते हैं कि गेंदा स्वास्थ्य के लिए कैसे लाभकारी होता है। [ये भी पढ़ें: त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए हर्ब्स]
marigold benefits : गेंदे के स्वास्थ्य लाभ
- सूदिंग गुण होते हैं
- सूजन कम करता है
- दर्द को कम करता है
- बीमारियों से रक्षा करता है
1. सूदिंग गुण होते हैं-
गेदें में सूदिंग गुण होते हैं इसलिए गेंदे का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाने से किसी भी तरह की जलन शांत होती है। मधुमक्खी या किसी कीड़े के काटने पर गेंदे का पेस्ट लगाना लाभकारी होता है। [ये भी पढ़ें: Best Healing Herbs: हीलिंग हर्ब्स जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए ]
2. सूजन कम करता है-
गेदें में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो कि सूजन को कम करने में फायदेमंद होते हैं। इसलिए गेदें का सेवन करने या गेंदे की पत्तियों का पेस्ट त्वचा पर लगाने से सूजन कम करने में मदद मिलती है।
3. दर्द को कम करता है-

रक्त संचरण सही ना होने के कारण भी शरीर के अंगों में दर्द होने लगता है। गेंदे में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होने के साथ-साथ यह रक्त संचरण को बढ़ाने में मदद करता है। गेंदे का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे शरीर के अंगों का दर्द कम होता है। किसी भी तरह के कट या घाव को तेजी से भरने के लिए भी गेंदा फायदेमंद होता है।
4.बीमारियों से रक्षा करता है-
गेदें में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेंट्री, ड्यूरेटिक और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। गेंदा का उपयोग इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है जिससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
[जरुर पढ़ें: निखरी त्वचा के लिए उपयोगी हर्ब्स]
इस प्रकार गेंदा सेहत के लिए एक लाभकारी हर्ब होता है।