
कुछ हर्बल टी हैं जिनका सेवन करने से आपको डायरिया की समस्या में राहत मिलती हैं।
Herbal Teas for Diarrhea: डायरिया की समस्या के दौरान बोवेल मूवमेंट्स बढ़ जाते हैं और आपको बार-बार बाथरुम का रुख करना पड़ता है। हम में से लगभग सभी लोगों ने इस समस्या का एक बार तो सामना किया ही होगा। डायरिया दो तरह से हो सकता है, गंभीर और लंबे समय तक रहने वाला डायरिया। डायरिया के कारण आपको काफी अहजता होती है और अगर यह लंबे समय तक रहे तो वास्तव में डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। डायरिया के दौरान आपको खान-पान में सही बदलाव करने की जरुरत होती है। हर्बल टी एक स्वस्थ पेय है जो डायरिया की समस्या से राहत दिलाता है। आइए जानते है कि डायरिया की समस्या मे कौन सी हर्बल टी पिएं। [ये भी पढ़ें: डायरिया के मुख्य कारण क्या हैं]
Herbal Teas for Diarrhea: हर्बल टी जो डायरिया की समस्या से राहत दिलाती है
- अदरक की चाय
- पुदीने की चाय
- लेमन टी
- कैमोमाइल टी
- ग्रीन टी
अदरक की चाय
अदरक की चाय डायरिया की समस्या के लिए सबसे लाभकारी चाय है। आप इसे बाजार से खरीद सकते हैं या आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं। अदरक डायरिया के बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है और डायरिया को कम करता है।
पुदीने की चाय
पुदीना एक लाभकारी हर्ब है। इसमें एंटी बेक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं जो गैस, अपाचन और डायरिया को ठीक करने में मदद करते हैं। साथ ही यह पेट के दर्द को ठीक करता है। आप पुदीने को पीस कर इसका रस निकाल लें और इसे गर्म पानी में मिलाकर चाय बना सकते हैं।
लेमन टी
आप बाजार से लेमन टी खरीद सकते हैं या घर पर ही लेमन टी बना सकते हैं। एक कप गर्म पानी में नींबू का थोड़ा रस मिलाएं। इसमें थोड़ा शहद मिलाएं और इसका सेवन करें। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके शरीर को हील करने में मदद करते हैं।
कैमोमाइल टी

डायरिया से राहत दिलाने के लिए कैमोमाइल टी एक लाभकारी चाय है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आंतों की सूजन को कम करके डायरिया को ठीक करते हैं साथ ही यह पेट के दर्द से भी राहत दिलाती है।
ग्रीन टी

ग्रीन टी में टैनिन पाएं जाते हैं जो आंत के म्यूकस मेंमबरेंस के लिए एक एस्ट्रिंजेंट के तौर पर काम करते हैं। यह आंत की इंफ्लेमेशन को कम करती है और पेट को आराम दिलाकर डायरिया से राहत दिलाती है। दिन में दो कप ग्रीन टी का सेवन करें।
[जरुर पढ़ें: स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए हर्बल टी]
ये कुछ हर्बल टी हैं जिनका सेवन करने से आपको डायरिया की समस्या में राहत मिलती हैं। आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।