
दूध बच्चे को दिए जाने वाला पहला पदार्थ है जिसके बाद से यह आपके आहार का हिस्सा बन जाता हैं। दूध से हमे तीन महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, विटामिन बी, पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं। जो भोजन को संतुलित बनाने में मदद करते हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम और विटामिन शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। मगर दूध पीने को को लेकर कई मिथक भी है जिसे सच मानकर लोग इसका सेवन करना बंद कर देते हैं। तो आइए आपको दूध के मिथक के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स]
1-दूध को उबालने से पोषक तत्व कम हो जाते हैं: दूध से बैक्टीरिया दूर करने के लिए दूध को उबालना आप पर निर्भर करता है। क्योंकि इसे उबालने से इसमें मौजूद पोषक तत्व की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ता है। चाहे आप कितनी ही बार क्यों ना उबाल लें। कुछ लोग इसके पोषक तत्व कम ना हो जाएं इसलिए ठंडे दूध का सेवन करते हैं।
2-दूध कैल्शियम का सर्वोत्तम स्रोत है:

alfafoods.co.nz
दूध कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है लेकिन सर्वोत्तम नहीं है। 2 चम्मच चिया के बीज में दूध की तुलना में छ गुना ज्यादा कैल्शियम होता है। माना जाता है कि हमारे शरीर में 3 साल की उम्र के बाद शरीर में प्रोटीन तोड़ने की क्षमता कम हो जाती है। जिससे कैल्शियम का अवशोषण कम हो जाता है। इसलिए आपके शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन डी की जरुरत होती है ताकि वह शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद कर सके। [ये भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद है पालक का जूस]
3-दिन में 2 गिलास दूध पीना चाहिए: डेयरी उत्पाद संतुलित आहार के लिए फायदेमंद होते हैं। जिसे दही, पनीर किसी भी तरह से अपने आहार में शामिल किया जा सकता है। दूध का सेवन करना आपकी इच्छा होती है। रोज के कैल्शियम और प्रोटीन की जरुरत को पूरा करने के लिए आप अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन भी कर सकते हैं। दूध पोषक तत्वों का सेवन करने का सबसे आसान विकल्प है। मगर इसका मतलब यह नहीं की आप इस पर निर्भर हो जाएं।
4-दूध पीने से सूजन होती है:

www.dairyinstitute.org
जिन लोगों को कोई समस्या नहीं होती है उन्हें दूध पीने से किसी भी तरह की सूजन, गैस की समस्या नहीं होती है। लेकिन इसे कुछ तरह के भोजन के साथ सेवन करने से सूजन हो सकती है। दूध के साथ कभी फल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र में कई समस्या होने का खतरा रहता है। [ये भी पढ़ें: हर रोज करेंगे तो दूध का सेवन तो होंगे ये लाभ]