
smoothies for weight gain: वजन बढ़ाने के लिए स्मूदीज का सेवन फायदेमंद होता है।
smoothies for weight gain: जरुरत से ज्यादा वजन होना सेहत के लिए हानिकारक होता है। लेकिन शरीर का वजन जरुरत से कम होना भी उतना ही हानिकारक होता है। कद के अनुसार सही वजन होना जरुरी होता है लेकिन वजन बढ़ाने के लिए कुछ भी अनहेल्दी खाना सही नहीं होता है। वजन बढ़ाने के लिए आप कुछ हेल्दी फैट्स युक्त नेचुरल चीजों का भी सेवन कर सकते हैं। फलों से बनी कुछ स्मूदीज का नाश्ते में सेवन करने से आपको स्वस्थ रुप से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कि स्वस्थ रुप से वजन बढ़ाने के लिए किन स्मूदीज का सेवन लाभकारी होता है।[ये भी पढ़ें: Effects after Detox: डिटॉक्स के बाद आपके शरीर में क्या बदलाव आते हैं ]
smoothies for weight gain: स्वास्थ्यवर्धक स्मूदीज जो वजन बढ़ाने के लिए लाभकारी होती हैं
- स्ट्रॉबेरी-एवोकाडो स्मूदी
- स्ट्रॉबेरी-पीनट बटर स्मूदी
- पीनट बटर-चॉकलेट स्मूदी
- नट्स स्मूदी
1.स्ट्रॉबेरी-एवोकाडो स्मूदी-

एवोकाडो में हेल्दी फैट्स होते हैं साथ ही इस स्मूदी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं इसलिए वजन बढ़ाने के लिए यह स्मूदी पीना फायदेमंद होता है।[ये भी पढ़ें: Benefits of Avocado smoothie: एवोकाडो स्मूदी कैसे बनाएं और उसके लाभ ]
बनाने कि विधि-
- एक चौथाई कप दूध
- तीन चौथाई कप योगर्ट
- एक केला
- एक कप स्ट्रॉबेरी
- एक चौथाई कप एवोकाडो
सारी सामग्री को एक साथ मिलाकर ब्लैंड कर लें और फ्रिज में थोड़ी देर रखने के बाद सर्व करें।
2.स्ट्रॉबेरी- पीनट बटर स्मूदी-
पीनट बटर में हेल्दी फैट्स होते हैं साथ ही यह स्मूदी प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है इसलिए स्वस्थ रुप से वजन बढ़ाने के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है।
बनाने कि विधि-
- तीन चौथाई कप योगर्ट
- एक चौथाई कप दूध
- एक केला
- दो चम्मच पीनट बटर
सारी सामग्री को एक साथ मिलाकर ब्लैंड कर लें और फ्रिज में थोड़ी देर रखने के बाद सर्व करें।
3. पीनट बटर-चॉकलेट स्मूदी-
पीनट बटर में हेल्दी फैट्स होते हैं वहीं चॉकलेट में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं इसलिए पीनट बटर-चॉकलेट स्मूदी वजन बढ़ाने के लिए लाभकारी होती है।
बनाने कि विधि-
- एक चौथाई कप दूध
- तीन चौथाई कप योगर्ट
- एक चौथाई कप डार्क चॉकलेट्स
- दो चम्मच पीनट बटर
सारी सामग्री को एक साथ मिलाकर ब्लैंड कर लें और फ्रिज में थोड़ी देर रखने के बाद सर्व करें।
4. नट्स स्मूदी-
दूध, फल और हेल्दी नट्स से भरपूर यह स्मूदी पेट भरने के साथ-साथ स्वस्थ रुप से वजन बढ़ाने में मदद करती है।
बनाने कि विधि-
- एक कप दूध
- एक केला
- एक चौथाई कप नट्स
- दो चम्मच पीनट बटर
- 2 चम्मच प्रोटीन
- 2 चम्मच शहद
- एक चम्मच कोको पाउडर
सारी सामग्री को एक साथ मिलाकर ब्लैंड कर लें और फ्रिज में थोड़ी देर रखने के बाद सर्व करें।
[जरुर पढ़ें: कीटो स्मूदी की मदद से कैसे घटाएं वजन ]
इन सभी स्मूदीज का सेवन स्वस्थ रुप से वजन बढ़ाने में मदद करता है।