
तुलसी की चाय के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें थेरापियोटिक इफेक्ट होता है जो शरीर को बैक्टीरिया, कीटाणु और फंगस से लड़ने में मदद करते हैं और साथ ही इंफेक्शन से भी बचाता है। तुलसी की चाय में मैग्निशियम होता है जो ब्लड वेसेल्स को सही से कार्य करने में मदद करता है जिसके कारण हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमारे शरीर में रक्त का संचार भी बेहतर होता है। तुलसी की चाय एक प्रकार की एनर्जी ड्रिंक होती है जो शरीर की थकावट दूर करती है और ऊर्जावान बनाएं रखने में मदद करती है। आइए तुलसी की चाय के अन्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं। [ये भी पढ़ें: घर पर गुलाब की पत्तियों से वाइन कैसे बनाएं]
पेट के स्वास्थ्य के लिए:
तुलसी में एंटी-स्पासमोडिक इफेक्ट होता है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। लिवर और ब्लैडर को डिटॉक्स करने की प्रक्रिया भी हमारे पाचन क्रिया से जुड़ी हुई होती है। ऐसे में तुलसी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण हमारे पेट से जुड़ी हर समस्या को बेहतर करने में मदद करता है।
नींद को बेहतर करता है:
तुलसी की चाय हमारे शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही रात को नींद नहीं आने की समस्या को भी कम करता है। तुलसी हमारे नर्वस सिस्टम को राहत प्रदान करता है जो अच्छी नींद के लिए बहुत लाभकारी होता है। [ये भी पढ़ें: पेय पदार्थ जो सफर के दौरान जी-मिचलाना और उल्टी की समस्या को रोकते हैं]
दांतों के लिए:
तुलसी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो दांतों में होने वाले बैक्टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं। ऐसे में तुलसी की चाय का सेवन करना मुंह का अल्सर, कैविटी और दांतों की सड़न जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करता है। तुलसी की चाय माउथ फ्रेशनर के रूप में कार्य करता है और मुंह की बदबू से बचाता है।
तनाव कम करता है:
तुलसी की चाय स्ट्रेसबूस्टर की तरह काम करती है। स्ट्रेस हार्मोन या हमारे शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए तुसली की चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है। ये दिमाग में ब्लड फ्लो को बेहतर करता है जिससे तनाव कम होता है।
स्टैमिना बढ़ाता है:
तुलसी की चाय में एंटीऑक्सीडेंट और मैग्निशियम होता है जो शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को बेहतर करता है जिससे आप ऊर्जावान महसूस करते हैं और आपके स्टैमिना को भी बढ़ाता है। इसके अलावा शरीर की थकावट को भी दूर करता है। [ये भी पढ़ें: आम के जूस के स्वास्थ्य लाभ]