
photo credit: knockpanda.com
सत्तू प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है जो शरीर को ठंडा करने के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही ऊर्जा प्रदान करने में भी मदद करता है। सत्तू एक आटा होता है जिसे दालों और अनाजों को पीसकर मिश्रण बनाया जाता है। इस ड्रिंक को आटे और लेमन बार्ले को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व जैसे अघुलनशील फाइबर होते हैं जो आंतों के लिए अच्छा होता है। साथ ही डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद करता है और अच्छी मात्रा में आयरन, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कम मात्रा में सोडियम होता है। इसका सबसे अच्छा फायदा यह है कि आप इसे बनाकर भी रख सकते हैं। तो आइए आपको सत्तू पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: स्वस्थ रहने के लिए पानी से ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये ड्रिंक]
1-गर्मियों में ठंडा रखता है: सत्तू का इस्तेमाल करने से शरीर को ठंडा करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह गर्मियों में प्यास बुझाने में मदद करता है। सत्तू पीने से शरीर का तापमान ज्यादा होने से रोकथाम करता है।
2-पाचन के लिए फायदेमंद:
सत्तू में अघुलनशील फाइबर होते हैं जो आंतों के लिए फायदेमंद होता है। आपके चिकने भोजन को यह कोलन से साफ करने में मदद करता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी की समस्या को दूर करता है। जिससे आपको हल्का महसूस होता है। [ये भी पढ़ें: सेब के सिरके से होने वाले स्वास्थ्य लाभ]
3-सुंदरता को बढ़ाता है:
सत्तू त्वचा में निखार लाकर हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह बालों को अच्छे पोषक तत्व प्रदान करने में मदद करता है। सत्तू में मौजूद आयरन आपको ऊर्जा प्रदान करता है जिससे आपके चेहरे पर निखार आता है।
4-लाइफस्टाइल डिजीज: सत्तू लो ग्लाइ फूड होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। माना जाता है ठंडे सत्तू का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। सत्तू ब्लड प्रेशर को नियमित करने में भी मदद करता है। सत्तू में थोड़ा सा नमक डालकर पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। बेसन में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने में मदद करता है। [ये भी पढ़ें: अंगूर के जूस का सेवन करने से होते हैं ये स्वास्थ्य लाभ]