
photo credit: subbuskitchen.com
अनार एक ऐसा फल है जिसके कई फायदे होते हैं। अनार का जूस पीने से त्वचा और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है। अनार उन फलों में से एक है जिसका जूस फल की तरह ही फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, ए और ई, मिनरल, आयरन, पोटेशियम, फोलिक एसिड पाए जाते हैं जो अनार को स्क्वीज करने पर मिलते हैं। अनार के जूस में ग्रीन टी जितने पोषक तत्व होते हैं। अनार के जूस का सेवन करने से रक्त कोशिकाओं के माध्यम से शरीर में पोषक तत्व पहुंच जाते हैं। अनार में अन्य फलों की तुलना में ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। तो आइए आपको अनार के जूस का सेवन करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को बनाएं रखते हैं ये ड्रिंक्स]
1-ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करता है:
अनार के जूस में फ्रक्टोज पाया जाता है। जो अन्य फ्रूट जूस की तरह खून में शुगर की मात्रा को नहीं बढ़ाता है और इसे संतुलित करने में मदद करता है।
2-इम्यूनिटी बूस्ट करता है: अनार के जूस में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो वायरस से लड़ने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह मुंह में पाए जाने वाले कैविटी और इंफेक्शन को कम करता है। [ये भी पढ़ें: सौंफ की चाय के स्वास्थ्य लाभ]
3-पाचन में मदद करता है: अनार का जूस पेट, हृदय और लीवर के कार्य को सही तरीके से करने में मदद करता है। अनार का जूस भूख बढ़ाकर प्यास को कम करने में मदद करता है। गर्मियों के समय में अनार का जूस बहुत फायदेमंद होता है। अनार के जूस में उच्च मात्रा में डाइट्री, घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं जो पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही वजन कम करने के लिए अनार के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है।
4-त्वचा की रंगत में सुधार:
अनार का जूस फाइब्रोब्लास्ट्स को बढ़ाने में मदद करता है। फाइब्रोब्लास्ट्स कोलेजन और ईलेस्टिन के उत्पादन में मदद करता है। साथ ही त्वचा पर पड़ने वाली फाइन लाइन और झुर्रियों को कम करने में मददगार होता है। रोजाना अनार के जूस का सेवन करने से त्वचा पर निखार आता है।
5-ब्लड प्रेशर में सुधार करता है:
अनार के जूस का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है। यह जूस रक्त कोशिकाओं की सूजन को कम करने में मदद मिलता है। अनार का जूस ब्लड क्लोट होने से रोकता है। इसके साथ ही यह ब्लड को पतला करने में मदद करता है और शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। [ये भी पढ़ें: आम के रस के स्वास्थ्यवर्धक लाभ]